फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: खाटू श्याम मंदिर के पास युवक पर जानलेवा हमला, भजन संध्या से लौट रहा था, 4 बार चाकू मारे

Mon, 10 Aug 2026 05:49 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के हीरानगर इलाके में रविवार देर रात बदमाशों ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया। हीरानगर में काम से लौट रहे होटल वेटर तेजसिंह पर 4 अज्ञात युवकों ने चाकू से 4 वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बदमाशों ने चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया। हीरानगर में बाइक सवार बदमाशों ने एक होटल कर्मचारी पर चाकू से करीब 4 वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस की FRV टीम द्वारा पहले लाइफ केयर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज न मिलने पर उसे अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


भजन संध्या से लौटते समय घेरा
हीरानगर पुलिस के अनुसार घायल की पहचान तेजसिंह (23) पुत्र लेखापाल निवासी लाहिया कॉलोनी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नरसिंहगढ़ का निवासी है और लगभग 1 महीने पहले ही काम की तलाश में इंदौर आया था। वर्तमान में वह एक होटल में वेटर का काम करता है। पीड़ित ने बताया कि रविवार रात लगभग 11:30 बजे काम खत्म करके वह घर लौट रहा था। रास्ते में खाटू श्याम मंदिर में चल रही भजन संध्या को देखकर वह वहां रुक गया। रात लगभग 1 बजे जब वह पैदल घर जा रहा था, तभी 4 अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया।

पेट और पीठ पर ताबड़तोड़ हमले
पीड़ित के अनुसार चारों युवकों में से 2 के पास धारदार चाकू थे। एक आरोपी ने उसके पेट पर 2 वार किए, जबकि दूसरे ने पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। युवक के शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों की मदद से घायल ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस की डायल 100 टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


लूट के इरादे से हमले की आशंका
मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल अज्ञात हैं। देर रात स्थिति गंभीर होने के कारण पीड़ित के विस्तृत बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में युवक की किसी से पुरानी रंजिश की बात सामने नहीं आई है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हमला लूट के इरादे से किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें