फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: एक साल में बनेगा सत्यसांई चौराहे का फ्लायओवर, सौ साल तक मजबूत रहेगा

Wed, 28 Jan 2026 07:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: सत्यसांई चौराहे पर फ्लायओवर ब्रिज के निर्माण को तेज करने के लिए दिनरात काम किया जा रहा है। अगले एक साल में इसे तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन
तेजी से चल रहा फ्लायओवर का काम - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्यसांई चौराहे पर बन रहे फ्लायओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को गति देने के लिए प्रशासन और निर्माण एजेंसी लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में हाल ही में एक होटल और उसके पास बने महिला सुविधा घर को तोड़ दिया गया है। इससे पहले इसी मार्ग पर बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई भी की जा चुकी है। अभी यहां पर दिनरात काम चल रहा है और बताया जा रहा है कि एक साल में इस ब्रिज को तैयार करके शुरू कर दिया जाएगा। ब्रिज को बना रहे इंजीनियर्स का कहना है कि इसकी इंजीनियरिंग में आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके इसे बेहद मजबूती के साथ बनाया जा रहा है। अगले 100 साल तक यह हैवी ट्रैफिक लोड उठाने में सक्षम रहेगा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें 
 मेयर ने पीकर दिखाया पानी, रिपोर्ट में भी पानी साफ, फिर भी भागीरथपुरा वासी डरे हुए

फ्लायओवर निर्माण में आ रही बाधाएं हटाई गईं
मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा सत्यसांई चौराहे पर फ्लायओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार हाल ही में सर्विस रोड पर बने होटल और महिला सुविधा घर के कारण निर्माण कार्य में परेशानी आ रही थी। इन्हीं बाधाओं को दूर करने के लिए दोनों संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने किया था स्थल निरीक्षण

विज्ञापन

हाल ही में कलेक्टर शिवम वर्मा और नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंगल ने शहर में बन रहे चार फ्लायओवर ब्रिज का संयुक्त निरीक्षण किया था। इसमें निरंजनपुर, सत्यसांई चौराहा, मूसाखेड़ी चौराहा और आईटी पार्क चौराहा शामिल थे। निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसियों से कार्य में आ रही दिक्कतों की जानकारी ली गई और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए गए।

पहले हो चुकी है बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई

विज्ञापन

सत्यसांई चौराहे पर फ्लायओवर ब्रिज को आकार देने के लिए इससे पहले ही करीब 150 पेड़ों की कटाई की जा चुकी है। यह कटाई भी रात के समय की गई थी, जिसको लेकर पहले ही सवाल उठ चुके हैं। अब होटल और सुविधा घर तोड़े जाने के बाद एक बार फिर इस परियोजना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें