फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: संजय सेतु के पास बेसुध मिली गैंगस्टर लाला की भाभी, अस्पताल में दम तोड़ा

Fri, 27 Feb 2026 08:41 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के चर्चित हिस्ट्रीशीटर दिवंगत सलमान लाला की भाभी साईदा ने संजय सेतु के पास संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वह बेसुध हालत में मिली थीं और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन

यह भी पढ़ें...
Indore: नर्मदा पुल के नए कैरिजवे पर जल्द शुरू होगा ट्रायल रन, बड़वाह-सनावद मार्ग पर यातायात का दबाव होगा कम

प्राप्त जानकारी के अनुसार खजराना क्षेत्र की निवासी साईदा शुक्रवार को संजय सेतु के समीप अत्यंत गंभीर और अचेत अवस्था में पड़ी हुई पाई गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब महिला को इस हालत में देखा तो तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची मदद के जरिए उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शुरुआती जांच और मौके के हालातों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें