फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:नर्मदा पुल के नए कैरिजवे पर जल्द शुरू होगा ट्रायल रन, बड़वाह-सनावद मार्ग पर यातायात का दबाव होगा कम

Fri, 27 Feb 2026 07:52 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर-इच्छापुरा हाइवे की राह अब आसान होने जा रही है। फोरलेन प्रोजेक्ट के कुछ ब्रिज अब तैयार हो चुके है और उन्हें ट्रायल रन के लिए खोला जा रहा है।बलवाड़ा से धनगांव तक के सेक्शन में बनाई गए कैरिजवे पर जल्दी ही ट्रायल रन शुरू होगा।
विज्ञापन
ब्रिज का काम भी अंतिम दौर में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़वाह-सनावद मार्ग के हिस्से में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए इंदौर-इच्छापुर फोरलेन हाइवे का काम तेजी से चल रहा है। बड़वाह सेंक्शन में बने नर्मदा पुल के बाएं  कैरिजवे भी बना लिया गया है। अब उस पर ट्रायल रन शुरू किया जाएगा। इसके बाद उसे ट्रैफिक के लिए पूरी तरह खोला जाएगा। इस हिस्से में तैयार हो रहे ब्रिज का काम भी अंतिम दौर में है।

यह परियोजना बलवाड़ा से धनगांव तक के सेक्शन में बनाई गई है, जिसमें 1,275 मीटर लंबा और 30 स्पान वाला नर्मदा पुल शामिल है। इस पुल के बाएं हिस्से के नए एलाइनमेंट पर ट्रायल के तौर पर यातायात संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य बड़वाह-सनावद क्षेत्र में मौजूदा मार्ग पर ट्रैफिक के दबाव को कम करना है। वर्तमान में इस मार्ग पर वाहनों का दबाव इतना अधिक रहता है कि कई बार ट्रैफिक जाम लगता है।

विज्ञापन

 

ट्रायल अवधि के दौरान धनगांव से उमरिया तक नर्मदा पुल के माध्यम से यातायात को केवल एक दिशा में, यानी बाएं कैरिजवे से गुजारा जाएगा। यह एक नियंत्रित व्यवस्था होगी जिसके माध्यम से यह परखा जाएगा कि यह नया मार्ग यातायात को कितनी प्रभावी ढंग से संभाल सकता है।


ट्रायल रन पूरा होने के बाद यातायात की स्थिति का अध्ययन किया जाएगा और उसी के आधार पर व्यवस्थाओं के बारे में निर्णय लिया जाएगा। इंदौर से आने वाले सभी वाहन पहले की तरह ही मौजूदा मार्ग से ओंकारेश्वर की ओर जाएंगे।ट्रायल अवधि के दौरान सभी चालकों से 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की नियंत्रित गति सीमा का पालन करने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की गई है।

विज्ञापन

 

इस पूरी परियोजना को जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना के पूर्ण होने से न केवल बड़वाह-सनावद खंड पर यातायात का बोझ कम होगा, बल्कि यह क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगा।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें