फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: आज नर्मदा जयंती पर जाम रहेगा खंडवा रोड, पुलिस ने भारी वाहनों पर रोक लगाई

Sun, 25 Jan 2026 09:06 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: नर्मदा जयंती के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए इंदौर-खंडवा मार्ग पर 25 जनवरी की रात तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
indore news - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 जनवरी रविवार को नर्मदा जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने जरूरी कदम उठाए हैं। 25 जनवरी की रात तक तेजाजी नगर से खंडवा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें 
 तीन साल बाद फिर बसंत पंचमी शुक्रवार को, 2032 में भी रहेगा संयोग


श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही से जाम की आशंका
शनिवार और रविवार को खंडवा रोड पर जाम की समस्या आम हो गई है। रविवार को नर्मदा जयंती होने के कारण इंदौर और आसपास के जिलों से हजारों श्रद्धालु बड़वाह, खलघाट, मोरटक्का, ओंकारेश्वर और महेश्वर नर्मदा स्नान और पूजन के लिए रवाना होंगे। इससे खंडवा रोड पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


फोरलेन निर्माण बना परेशानी का कारण
इंदौर-खंडवा फोरलेन का निर्माण कार्य जारी होने से कई स्थानों पर सड़क संकरी हो गई है। इसके चलते वाहनों की आमने-सामने की आवाजाही होती है और कुछ ही देर में लंबा जाम लग जाता है, जो कई घंटों तक बना रहता है।

भारी वाहनों पर प्रतिबंध, फिर भी चुनौती बरकरार
यातायात पुलिस ने भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन छोटे वाहनों के आगे निकलने की होड़ के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में रविवार का दिन यातायात और स्थानीय पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।
विज्ञापन


खंडवा रोड पर रहेगा सबसे अधिक दबाव
नर्मदा जयंती के चलते अधिकांश श्रद्धालु नर्मदा घाटों की ओर जाएंगे। महेश्वर और औंकारेश्वर अपेक्षाकृत पास होने के कारण अधिकतर लोग खंडवा रोड का ही उपयोग करते हैं, जिससे इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव सबसे ज्यादा रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें