फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 43 डिग्री पारे में कूलरों के बीच निकली बारात, जमकर नाचे दूल्हे और बाराती, दो दिन लू का अलर्ट

Tue, 12 May 2026 07:01 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में 43.2 डिग्री की रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच एक अनोखी बारात चर्चा में रही, जहां बारातियों के लिए सड़क पर शामियाना लगाकर 20 जंबो कूलर चलाए गए। 
विज्ञापन
कूलरों के बीच बारातियों ने किया डांस। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर शहर में इन दिनों सूरज के तीखे तेवर लोगों को बेहाल कर रहे हैं, लेकिन इसी भीषण गर्मी के बीच एक शादी समारोह की बारात सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गई। सयाजी होटल पहुंची इस बारात में गर्मी से बचने के लिए आयोजकों ने एक बेहद अनूठा इंतजाम किया था। पूरी बारात के रास्ते में एक लंबा शामियाना लगाया गया था, जिसके दोनों ओर 20 से अधिक जंबो कूलर तैनात किए गए थे। 
विज्ञापन




इन कूलरों की ठंडी हवाओं के बीच बाराती बिना किसी थकान और पसीने के जमकर झूमते हुए नजर आए। इस पूरी बारात के दौरान सबसे खास नजारा तब दिखा जब दूल्हा भी भीषण गर्मी की परवाह किए बिना घोड़ी पर सवार होकर पूरे समय डांस करता रहा। रास्ते से गुजरने वाले राहगीर भी इस 'कूलर वाली बारात' को देखकर दंग रह गए और रुक-रुक कर इस अनोखे इंतजाम की तारीफ करते दिखे।
विज्ञापन


दो दिन लू का अलर्ट
एक तरफ जहां खुशियों का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ इंदौर में गर्मी ने अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिए हैं। शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहते हुए 43.2 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार की गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आगामी दो दिनों के लिए लू यानी हीट वेव की कड़ी चेतावनी जारी की है। मंगलवार की सुबह से ही सूरज के कड़े तेवर महसूस किए जाने लगे थे। सोमवार सुबह 10 बजे के बाद से ही धूप इतनी तेज हो गई थी कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोगों की आवाजाही काफी कम देखी गई। शाम को सूरज ढलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली और रात का पारा 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के साथ ही उमस का माहौल बना रहा।

अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार नहीं
मौसम वैज्ञानिकों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखी जा सकती है। विभाग का अनुमान है कि रात का पारा भी उछाल मार सकता है और यह 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। आसमान पूरी तरह साफ रहने के कारण सौर विकिरण का सीधा प्रभाव पड़ेगा, जिससे धूप की तपिश और अधिक घातक महसूस होगी।
विज्ञापन


वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कमजोर होने से बढ़ी तपिश
इस अचानक बढ़ी गर्मी के पीछे के कारणों को स्पष्ट करते हुए मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, जो अक्सर तापमान को नियंत्रित करने में सहायक होता है, वर्तमान में काफी कमजोर पड़ गया है। इसी मौसमी तंत्र के निष्प्रभावी होने के कारण पारा तेजी से ऊपर की ओर चढ़ रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल माह की 26 तारीख को भी तापमान 43.2 डिग्री के स्तर को छू चुका था, और अब एक बार फिर शहर उसी भीषण गर्मी की चपेट में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें