फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: भाजपा नेता के भाई ने सड़क पर तलवार से किया हमला, पड़ोसियों ने जिम संचालक को बचाया

Tue, 07 Apr 2026 12:27 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में कार पार्किंग के मामूली विवाद में एक जिम संचालक पर भाजपा नेता के भाई ने तलवार से हमला कर दिया। पड़ोसियों ने दोनों को अलग किया, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 
विज्ञापन
राकेश खंडेलवाल ने आशु पर तलवार से किया हमला। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में आने वाले साठ फीट रोड पर कार पार्किंग जैसी सामान्य बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते जानलेवा हमले में बदल गया। यहां रहने वाले एक जिम संचालक पर उनके ही पड़ोसी ने तलवार से हमला कर दिया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: नगर निगम का बजट आज, नए कर का बोझ नहीं, पुराने प्रोजेक्ट और नर्मदा योजना पर रहेगा फोकस

गाड़ी खड़ी करने का विवाद, हमले में बदला
जानकारी के अनुसार, आशु व्यास जो पेशे से जिम संचालक हैं, उनका अपने पड़ोसी राकेश खंडेलवाल के साथ वाहन खड़ा करने के स्थान को लेकर पुराना मनमुटाव चल रहा था। सोमवार को इसी बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। विवाद इतना उग्र हो गया कि राकेश खंडेलवाल तैश में आकर अपने घर से तलवार निकाल लाया और आशु पर अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में बाल-बाल बचे आशु व्यास
जब आरोपी ने तलवार से वार किया, तो आशु व्यास ने बड़ी बहादुरी और सूझबूझ दिखाते हुए अपने हाथों से तलवार को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत बीच-बचाव किया और आशु को हमलावर के चंगुल से छुड़ाया। शोर मचने और भीड़ जुटने के कारण आरोपी मौके से हट गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

राजनीतिक रसूख दिखाता रहा आरोपी
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी राकेश खंडेलवाल का संबंध भारतीय जनता पार्टी से है और वह भाजपा नेता कमलेश खंडेलवाल का चचेरा भाई बताया जा रहा है। चर्चा है कि जब पीड़ित पक्ष पुलिस थाने पहुंचा, तो मामले को रफा-दफा करने और प्राथमिकी दर्ज न करने के लिए कई प्रभावशाली नेताओं द्वारा पुलिस पर दबाव बनाने हेतु फोन भी किए गए।
विज्ञापन


समझौते के बाद भी जांच जारी
एरोड्रम थाना प्रभारी तरुणेंद्र भाटी ने बताया कि सोमवार देर शाम थाने में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया है। हालांकि, घटना के वायरल वीडियो और सार्वजनिक स्थान पर तलवार जैसे घातक हथियार के उपयोग की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अपने स्तर पर मामले की पूरी जांच कर रहा है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें