फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News:राज्यपाल की नातिन की तबीयत बिगड़ी, काफिले की एम्बुलेंस में नहीं थे डाक्टर, प्रोटोकाॅल अफसर निलंबित

Sat, 30 Mar 2024 06:54 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

एम्बुलेंस में व्यवस्थाएं नहीं होने से नाराज राज्यपाल गेहलोत ने कलेक्टर आशीष सिंह को फोन लगाकर नाराजगी भी जताई। वे काफिले में मौजूद अफसरों पर भी नाराज हुए। इस लापरवाही के बाद अधिकारी एक-दूसरे पर पल्ला झाड़ते रहे।
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के काफिले में चूक नजर आई। एयरपोर्ट जाते समय उनकी नातिन की तबीयत बिगड़ी तो काफिले की एम्बुलेंस में डाक्टर तैनात नहीं थे। उसमें आक्सीजन भी नहीं थी। राज्यपाल काफिले को बांबे अस्पताल ले गए और नातिन का इलाज कराया। इस मामले में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकाॅल अधिकारी प्रवीण सांखला को निलंबित कर दिया है।

एम्बुलेंस में व्यवस्थाएं नहीं होने से नाराज राज्यपाल गेहलोत ने कलेक्टर आशीष सिंह को फोन लगाकर नाराजगी भी जताई। वे काफिले में मौजूद अफसरों पर भी नाराज हुए। इस लापरवाही के बाद अधिकारी एक-दूसरे पर पल्ला झाड़ते रहे।

विज्ञापन


मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी बीएल सैत्या ने बताया कि वीआईपी ड्यूटी के लिए प्रोटोकाॅल अधिकारी डाक्टर नियुक्त करते है। एम्बुलेंस में भी आवश्यक उपकरण की व्यवस्था का इंतजाम उन्हें करना होता हैै। उनसे स्पष्टीकरण मांगा हैै।

चूक कहा हुई। इसकी जांच हम कर रहे है। उधर काफिले में हुई इस लापरवाही पर कलेक्टर आशीष सिंह ने प्रोटोकाॅल अधिकारी प्रवीण सांखला को निलंबित कर दिया है। राज्यपाल थावरचंद गेहलोत की नातिन की तबीयत ठीक है। बांबे अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें