फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सोना हुआ मंहगा, बढ़ गई चेन स्नेचिंग की घटनाएं, अन्नपूर्णा क्षेत्र में महिला की चेन खींची

Tue, 13 Jan 2026 09:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अन्नपूर्णा क्षेत्र में एक महिला के गले से चेन खींच ली। काले रंग की बाइक पर पीछे से एक युवक आया और उसने गले पर झपट्टा मारा और पलक झपकते ही चेन खींच ली। 18 ग्राम वजनी चेन को उसने जेब में रखा और फिर गोपुर चौराहे की तरफ भाग गया।

विज्ञापन
अन्नपूर्णा क्षेत्र में महिला के गले से चेन खींची - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में आए दिन महिलाओं के गले से चेन चुराने की घटनाएं हो रही हैं। इंदौर में सोना 1.40 लाख रुपये तोला हो गया है और बदमाश सोने की चेन पहनने वाली महिलाओं को ज्यादा शिकार बना रहे हैं।

विज्ञापन

 

मंगलवार को दिनदहाड़े एक बाइक सवार युवक ने एक महिला के गले से सोने की चेन खींच ली और फरार हो गया। उसे भागते हुए कॉलोनी के अन्य लोगों ने भी देखा, लेकिन वह तेजी से बाइक चलाकर भाग गया। महिला ने चेन चोरी की शिकायत अन्नपूर्णा थाने पर की है।
 

फरियादी महिला अंजलि राव ने बताया कि वे अपने निर्माणाधीन मकान पर अपनी बहन के साथ जा रही थीं। तभी काले रंग की बाइक पर पीछे से एक युवक आया और उसने गले पर झपट्टा मारा और पलक झपकते ही चेन खींच ली। 18 ग्राम वजनी चेन को उसने जेब में रखा और फिर गोपुर चौराहे की तरफ भाग गया। दिन में हुई इस घटना को लेकर रहवासी भी डरे हुए हैं। उनका कहना है कि कॉलोनी की सर्विस रोड सुनसान रहती है। यहां अक्सर इस तरह की वारदात होती है।

विज्ञापन

 

सफेद रुमाल से चेहरा छुपाया, फिर हेलमेट लगाई

बदमाश कॉलोनी में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। वह सफेद रुमाल से चेहरा छुपाए हुए था और फिर हेलमेट लगाई थी। नीले रंग की पेंट और हरे रंग का जैकेट पहने हुए था। जिस समय वह गली में आया तब अन्य महिलाएं भी गली में थीं। सात सेकंड में वह चेन खींच कर भाग गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें