फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: दिल्ली के एटीसी सिस्टम की दिक्कत के कारण इंदौर से दिल्ली जाने वाली चार उडानें लेट

Fri, 07 Nov 2025 09:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर से चंडीगढ़ की फ्लाइट चार घंटे देरी से इंदौर आई। इसके अलावा जयपुर की उड़ान भी दोपहर के बजाए ढाई घंटा देरी से शाम पांच बजे इंदौर पहुंची। जम्मू से दिल्ली होकर इंदौर आने वाली उड़ान भी तीन घंटे देरी से पहुंची। शनिवार को भी इसका असर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
इंदौर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से दिल्ली जाने वाली उडानें शुक्रवार को एक से दो घंटे देरी से पहुंची। दिल्ली के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में शुक्रवार को तकनीकी दिक्कतें आ गई थी। इस कारण दिल्ली से जाने वाली 100 उड़ाने प्रभावित रही। इसका असर इंदौर से दिल्ली जाने वाली उड़ानों पर तो पड़ा। चंडीगढ़, जयपुर, जम्मू, बेंगुलुरु की उड़ानें भी प्रभावित हुई।

विज्ञापन


 

ये खबर भी पढ़ें: Indore News: इंदौर का वो उद्योगपति जिसने दान कर दिए 19 करोड़, देश भर में हो रही चर्चा

 

एटीसी में आई परेशानी के कारण उड़ानों को दिल्ली में मैन्युअली संचालित करना पड़ा। इस कारण लैंडिंग में समय भी ज्यादा लगा। इंदौर से सुबह और शाम के समय दिल्ली के लिए उड़ानें जाती है। विमान इंदौर से ही एक से दो घंटे देरी से दिल्ली पहुंचे। इसके अलावा दूसरे शहरों के जो उड़ानें दिल्ली में रुक कर जाती है। वे भी प्रभावित हुई।


इंदौर से चंडीगढ़ की फ्लाइट चार घंटे देरी से इंदौर आई। इसके अलावा जयपुर की उड़ान भी दोपहर के बजाए ढाई घंटा देरी से शाम पांच बजे इंदौर पहुंची। जम्मू से दिल्ली होकर इंदौर आने वाली उड़ान भी तीन घंटे देरी से पहुंची। शनिवार को भी इसका असर देखा जा सकता है।

 

इंदौर एयरपोर्ट पर लगेगा महाकाल काउंटर

इंदौर एयरपोर्ट से कई यात्री सीधे उज्जैन जाते है। इसके लिए अब इंदौर एयरपोर्ट पर स्थाई महाकाल मंदिर का काउंटर लगाने की तैयारी की गई है। इस काउंटर से शीघ्र दर्शन के टिकट व मंदिर की अन्य जानकारी ली जा सकेगी। इस काउंटर से निवास व्यवस्था, भस्मा आरती पास सहित अन्य जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें