सड़क को अंदर से पूरी तरह खोद दिया गया है।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इन सबके बीच भोपाल के पूर्व संभागायुक्त एसबी सिंह के बसंत विहार कॉलोनी में बन रहे घर की रहवासियों ने शिकायत की है। घर के निर्माण कार्य से रहवासी क्षेत्र की सड़क टूट गई है और नींव डालने के लिए की गई खुदाई की वजह से सड़क के नीचे की मिट्टी तक सरक गई है। इससे वहां पर लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है। जिस जमीन पर मकान बन रहा है वह एसबी सिंह की पत्नी शारदा सिंह के नाम पर है।
यह भी पढ़ें...
Indore News: बाइक पर आया हार्ट अटैक, दवा बाजार में युवक की मौत
सड़क पर चलने वाले वाहन नींव में गिरने की संभावना
सड़क के नीचे की मिट्टी सरकने और सड़क के टूटने की वजह से सड़क पर चलने वाले वाहनों के नींव में गिरने का खतरा बढ़ गया है। यदि कोई स्कूली बच्चों की बस, ट्रक या अन्य भारी वाहन सड़क से गुजरेगा तो पूरी सड़क टूटकर मकान के नींव में ही समा जाएगी। वहीं इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। नींव में पानी भरने की स्थिति में वाहन चालक खुद सड़क से उतरकर नींव में जा गिरेंगे और बड़ा हादसा होने की संभावना रहेगी।