फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दो दिन इंदौर में, शस्त्र पूजन भी करेंगे

Thu, 10 Oct 2024 08:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शनिवार को सिंह इंदौर प्रगतिशील क्षत्रिय महासभा के शस्त्र पूजन व दशहरा मिलन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे कुछ कार्यकर्तागणों के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात करेंगे। शाम सात बजे वे दशहरा मैदान पर आयोजित रावण दहन समारोह में भाग लेंगे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दो दिन यात्रा पर शुक्रवार को इंदौर आ रहे है। दशहरे पर वे इंदौर में शस्त्र पूजन करेंगे और गरबा समारोह में भी शामिल होंगे।

सिंह शुक्रवार शाम भोपाल से इंदौर आएंगे। वे रात साढ़े 9 बजे संस्था अभियान व महेश नगर उत्सव समिति द्वारा आयोजित गरबा महोत्स में शामिल होंगे। इसके बाद वे रात्रि विश्राम के लिए रेसीडेंसी कोठी जाएंगे।

 

शनिवार को सिंह इंदौर प्रगतिशील क्षत्रिय महासभा के शस्त्र पूजन व दशहरा मिलन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे कुछ कार्यकर्तागणों के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात करेंगे। शाम सात बजे वे दशहरा मैदान पर आयोजित रावण दहन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे ब्यावरा के लिए रवाना हो जाएंगे। श्री सिंह इससे पहले किसान ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए इंदौर आए थे। इस बार वे दो दिन इंदौर में रुकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें