फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: गंदगी के बीच बन रही आइसक्रीम, वेज के साथ नॉनवेज रख रहे रेस्टोरेंट, दो दिन में 29 जगह छापे

Fri, 08 May 2026 06:03 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने 29 प्रतिष्ठानों से नमूने लिए हैं। एक कुल्फी कारखाने को गंदगी और नियमों के उल्लंघन के कारण बंद करा दिया गया है, साथ ही शहर के कई चर्चित फूड आउटलेट्स को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
29 ठिकानों पर गिरी गाज - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खानपान के लिए लोकप्रिय इंदौर में इन दिनों होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य पदार्थ बनाने वाली कंपनियों की लगातार लापरवाही सामने आ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने 6 और 7 मई को देर रात तक सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 29 नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए। जनता से मिली शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि मिलावटखोरों और गंदगी में खाद्य सामग्री बनाने व बेचने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन


अवैध कुल्फी कारखाने पर कार्रवाई
जांच टीम ने धार रोड स्थित मां इंटरप्राइजेज पर छापेमारी की, जहां विष्णु सुथार द्वारा बॉम्बे चौपाटी ब्रांड के नाम से कुल्फी और फ्रोजन डेजर्ट का निर्माण किया जा रहा था। निरीक्षण में पाया गया कि संचालक के पास वर्तमान परिसर का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। वह पुराने पते के पंजीयन पर अवैध रूप से निर्माण, ट्रेडिंग और स्टोरेज का कार्य कर रहा था। नियमों के उल्लंघन पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से कारखाना बंद करवा दिया।

निर्माण स्थल पर मिली गंदगी
मां इंटरप्राइजेज के निरीक्षण में स्वच्छता मानकों की भारी अनदेखी सामने आई। कर्मचारी बिना कैप, ग्लव्स और एप्रोन के काम कर रहे थे। कुल्फी के सांचे जमीन पर रखकर उपयोग किए जा रहे थे और कच्चे माल का भंडारण भी अव्यवस्थित था। टीम ने यहां से 8 नमूने लिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक वैध लाइसेंस और स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित नहीं होगा, तब तक संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


आइस कैंडी और फ्रोजन डेजर्ट इकाइयों की जांच

खाद्य विभाग की टीम ने बियाबानी धार रोड पर संचालित पंकज आइस कैंडी का भी निरीक्षण किया। यहां निर्माण प्रक्रिया की जांच के बाद आइस कैंडी के 3 और फ्रोजन डेजर्ट के 2 नमूने लिए गए। गर्मी के मौसम को देखते हुए ठंडे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विभाग विशेष नजर रख रहा है।

वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थ साथ रखने पर नोटिस

कलेक्टर हेल्पलाइन और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर भी टीम ने तत्परता दिखाई। राधिका फरियाली एंड सैंडविच से साबूदाना खिचड़ी, श्री साईं डोसा भवन से इडली और चटनी, तथा ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड से सूजी और मैदा के नमूने लिए गए। इसके अलावा चाइनीज वोक, एशिया 7, मोम स्टेशन जूस, समोसा डॉट निक और डॉक्टर जोश जैसे प्रतिष्ठानों पर भी जांच की गई। कई स्थानों पर वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों को एक साथ रखने पर नोटिस जारी किए गए।

कोल्ड स्टोरेज की भी जांच

अभियान के तहत पालदा स्थित क्वालिटी केला कोल्ड स्टोरेज का भी निरीक्षण किया गया। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और दोषी प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें