फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर के गोडाउन में लगी भयंकर आग: दो महिलाओं की जिंदा जलने से मौत; पूजा के लिए जलाए गए दीपक से हुआ हादसा

Sat, 01 Nov 2025 10:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

केमिकल गोडाउन के आगे के हिस्से में शाम को लोगों ने धुंआ उठते देखा। गोडाउन में केमिकल था और बड़ी संख्या में कच्चा माल भी रखा हुआ था। इस कारण आग तेजी से फैली। कुछ ही देर में आग ने गोडाउन के अन्य हिस्सों को अपने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
इंदौर के केमिकल गोडाउन में भड़की आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के केट रोड की एक केमिकल गोडाउन में आग लग गई। जिस वक्त आग लगी, उस वक्त फैक्टरी में कुछ कर्मचारी के फंसे होने की शंका जताई गई थी। आग लगने की वजह छोटी दीपावाली पर गोडाउन में जलाया गया दीपक बना है। महिलाएं दीपक जला रही थी। तभी उनकी साड़ी में आग लग गई। वे बाहर नहीं निकल पाई। उनके साथ कुछ बच्चे भी थे। वे बाहर भागे और आग लगने की जानकारी दी।

विज्ञापन


आग पर दो घंटे के बाद काबू पाया गया
आग पर काबू पाए जाने के जब फायरब्रिगेडकर्मी गोडाउन के भीतर पहुंचे, तो उन्हें दो महिलाएं जली अवस्था में मिली। दोनो गोडाउन की कर्मचारी थी। गोडाउन में अन्य कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। इसके चलते तलाश की जा रही है। आग पर दो घंटे के बाद काबू पाया जा सका।



आग ने गोडाउन के अन्य हिस्सों को भी लिया चपेट में
केमिकल गोडाउन के आगे के हिस्से में शाम को लोगों ने धुंआ उठते देखा। गोडाउन में केमिकल था और बड़ी संख्या में कच्चा माल भी रखा हुआ था। इस कारण आग तेजी से फैली। कुछ ही देर में आग ने गोडाउन के अन्य हिस्सों को अपने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकलों के पहुंचने तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग बुझाने के लिए पांच टैंकरों से ज्यादा पानी व फोम का उपयोग किया गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। 

ये भी पढ़ें- MP News: बीस साल से बकाया टैक्स, खजुराहो एयरपोर्ट की होगी कुर्की; नगर परिषद की 45 लाख रुपये वसूली की तैयारी
विज्ञापन


महिलाओं की हुई पहचान
मृतक महिला का नाम सागर निवासी रामकली अहिरवार है। वह दो माह पहले रंगवासा में रहने आई थी। दूसरी महिला का नाम ज्योति पिता मनोज है। दोनों के शव अस्पताल पहुंचाए गए। यह गोडाउन में भैय्या लाल मुकाती का गोडाउन था और उन्होंने व्यापारी सूरज वाधवानी को किराए पर दे रखा था। पुलिस अफसरों ने कहा कि यदि इसमें किसी की लापरवाही पाई जाती है तो केस भी दर्ज किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें