फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News:जागे श्रीहरि, मनी छोटी दीपावली,अब इंदौर में गूंजेगी शहनाई

Sat, 01 Nov 2025 09:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

देव उठनी एकादशी व्रत का पारण रविवार को सूर्योदय के बाद किया जाएगा। इंदौर में देव उठनी ग्यारस पर इंदौर मंडी में बुरहनापुर, खंडवा व महाराष्ट्र से गन्नों की आवक भी खूब रही। इंदौर में देर रात तक पटाखे औ आतिशबाजी का दौर चला।
विज्ञापन
इंदौर में छोटी दीपावली भी धूमधाम से मनी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में शनिवार को छोटी दीपावली भी धूमधाम से मनी। चार माह बाद श्रीहरि का शयनकाल पूर्ण हुआ और मंदिरों में घंटे-घडि़याल गूंज उठे। घरों-मंदिरों में शालिग्राम तुलसी विवाह संपन्न हुआ। अब वैवाहिक कार्यों की शहर में शुरुआत होगी और शहनाईयां बजेगी। शहर के परदेशीपुरा स्थित शिव मंदिर में ब्रम्ह मुहूर्त में शंख, ढोल-मंजीरो से देव को जगाया गया। इसके अलावा तांडव आरती भी हुई।इंदौर के अन्य मंदिरों में भी आयोजन हुए।

 

इंदौर में देव उठनी एकादशी शनिवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर मनाई गई। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं और इसी के साथ शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है।  भगवान विष्णु की पूजा विधिवत की जाती है और तुलसी विवाह भी विशेष महत्व रखता है। इस बार देव उठनी एकादशी पर भद्रा और पंचक काल का साया था। इस कारण इंदौर के मंदिरों में पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखा गया।

 

उधर छोटी दिपावली पर दशहरा मैदान पर पटाखे की दुकानें लगी, उनमें से कुछ की अनुमति नहीं थी और सुरक्षा का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा था। खुले में दुकानें टेंट के नीचे लगाई गई थी। कुछ दुकानों को हटवाया गया।

विज्ञापन


देव उठनी एकादशी व्रत का पारण रविवार को सूर्योदय के बाद किया जाएगा। इंदौर में देव उठनी ग्यारस पर इंदौर मंडी में बुरहनापुर, खंडवा व महाराष्ट्र से गन्नों की आवक भी खूब रही। इंदौर में देर रात तक पटाखे औ आतिशबाजी का दौर चला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें