फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: एअर इंडिया की फ्लाइट में चोरी? व्यापारी की कीमती घड़ी और सामान गायब

Tue, 05 May 2026 07:45 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर मुंबई से आए एक फर्नीचर व्यापारी के बैग का ताला तोड़कर राडो घड़ी और अन्य कीमती सामान चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
इंदौर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री सुरक्षा और सामान की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मुंबई से इंदौर पहुंचे एक प्रतिष्ठित फर्नीचर व्यापारी के सूटकेस से कीमती सामान चोरी होने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सूटकेस का ताला टूटा मिला और सामान गायब
श्रीनाथ रेजीडेंसी निवासी फर्नीचर व्यापारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि वे 2 मई 2026 को एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI2591 के माध्यम से मुंबई से इंदौर आए थे। उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह 4 बजे अपने दो बैग चेक-इन काउंटर पर जमा कराए थे। सुबह 9 बजे जब वे इंदौर पहुंचे और बैगेज बेल्ट नंबर-2 से अपना सामान लिया, तो वे दंग रह गए। उनके बड़े सूटकेस का ताला टूटा हुआ था और उसकी चेन खुली हुई थी।

राडो की घड़ी और ब्रांडेड सामान पर हाथ साफ
पीड़ित व्यापारी ने जब बैग की जांच की तो पता चला कि उसके अंदर रखी राडो कंपनी की महंगी घड़ी, ब्रांडेड परफ्यूम और दो लेदर बेल्ट गायब थे। हिमांशु के अनुसार चेक-इन के समय बैग पूरी तरह सुरक्षित था, लेकिन इंदौर पहुंचने तक उसमें से कीमती सामान निकाल लिया गया। उन्होंने तुरंत मौके पर मौजूद एयरलाइन स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों को इसकी सूचना दी, लेकिन आरोप है कि वहां उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।
विज्ञापन


एयरलाइन के रवैये और प्रक्रिया पर खड़े हुए सवाल
शिकायतकर्ता का कहना है कि मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने न तो उनकी शिकायत दर्ज की और न ही कोई लिखित दस्तावेज दिया। बाद में जब उन्होंने सोशल मीडिया और ईमेल के माध्यम से एयरलाइन को सूचित किया, तो उनसे पिल्फरेज रिपोर्ट मांगी गई। हिमांशु का कहना है कि एयरपोर्ट पर इसी रिपोर्ट को बनाने से मना कर दिया गया था, जिससे एयरलाइन की जवाबदेही और कार्यप्रणाली संदिग्ध नजर आती है। उन्होंने इसे सेवा मानकों की बड़ी विफलता बताया है।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर 
इस पूरे घटनाक्रम के बाद एरोड्रम थाना पुलिस ने चोरी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एयरलाइन स्टाफ से इस संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी गई है। सीसीटीवी फुटेज और बैग की हैंडलिंग प्रक्रिया से जुड़े कर्मियों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोरी मुंबई एयरपोर्ट पर हुई, ट्रांजिट के दौरान हुई या इंदौर पहुंचने के बाद।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें