फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सबसे खुशहाल देश फिनलैंड... शुद्ध हवा-पानी, घने जंगल और निःशुल्क बेहतर शिक्षा, यह है इसका राज

Fri, 17 Jan 2025 08:04 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: भारत आए फिनलैंड के नागरिकों ने बताया कि क्यों दुनिया में सबसे खुशहाल देश है फिनलैंड, भारत की परिवार संस्कृति की भी तारीफ की। 
 
विज्ञापन
पत्रकारों से चर्चा करते फिनलैंड के नागरिक। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में सबसे खुशहाल देश का दर्जा सात बार फिनलैंड को मिला है। वहां के नागरिकों का जीवन सबसे बेहतर माना जाता है। जब फिनलैंड के नागरिक इंदौर आए तो उन्होंने बताया कि फिनलैंड की खुशहाली का राज क्या है। 
विज्ञापन


रोटरी एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत फिनलैंड के नागरिकों को इंदौर आने का मौका मिला। मारट्टी और टीना सजोलुंड और सकारी और सिरक्कू अलारांटा दो दंपति यहां पर आए। इन्होंने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि फिनलैंड में दुनिया के सबसे घने जंगल हैं। वहां सबसे शुद्ध पानी और हवा है। इसके साथ वहां पर भ्रष्टाचार भी नहीं है और शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरत पूरी तरह से फ्री है। फिनलैंड के नागरिकों ने कहा कि उन्हें इंदौर में सबसे अच्छी बात यह लगी की यहां पर लोग अपने परिवारों के साथ में रहते हैं। संयुक्त परिवार की प्रथा को आज भी इंदौर ने सहेजकर रखा है। 

शहर के विकास में मिलेगी मदद
रोटरी क्लब के घनश्याम सिंह ने बताया कि दुनियाभर के लोगों को एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इंदौर लाया जाता है। फिनलैंड की टीम इंदौर के अस्पतालों में विजिट करेगी। यहां के प्रोजेक्ट्स को देखेगी। इसके बाद ये लोग फिनलैंड के रोटरी में यहां की जानकारियां देंगे। यहां पर स्वास्थ्य क्षेत्रों में जो भी जरूरतें हैं उन्हें पूरी करने में मदद करेंगे। घनश्याम सिंह ने बताया कि इस तरह दुनियाभर के लोगों को साथ में लेकर रोटरी शहर के विकास के प्रयास करता है। 
विज्ञापन


भारत के प्रति हमारा नजरिया बदल गया
फिनलैंड से आए लोगों ने कहा कि हमें नहीं पता था कि भारत इतना खूबसूरत देश है। जब हम यहां पर आए तो हमारे मन में बनी हुई भारत की छवि टूट गई। यह संस्कृति और विरासत से संपन्न देश है जो कई क्षेत्रों में बहुत बेहतर काम कर रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें