फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: डॉक्टर को बैडमिंटन खेलने के बाद आया हार्टअटैक, परिवार ने किया नेत्रदान

Mon, 03 Mar 2025 08:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के जाने-माने आई स्पेशलिस्ट डॉ. अनुराग श्रीवास्तव का बैडमिंटन खेलते समय निधन हो गया। खेल के दौरान उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और वे कुर्सी पर बैठते ही बेसुध हो गए। माना जा रहा है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई।
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के प्रसिद्ध आई स्पेशलिस्ट डॉ. अनुराग श्रीवास्तव का सोमवार को अचानक निधन हो गया। वे सुबह बैडमिंटन खेलते समय अचानक बेहोश हो गए और उन्हें बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि उनकी मृत्यु कार्डियक अरेस्ट से हुई।  
विज्ञापन


बैडमिंटन खेलते समय अचानक बिगड़ी तबीयत
डॉ. अनुराग श्रीवास्तव बैडमिंटन के अच्छे खिलाड़ी थे और नियमित रूप से सयाजी क्लब में खेलने जाते थे। सोमवार सुबह भी वे क्लब पहुंचे और दो राउंड खेले। खेल के दौरान उन्हें कुछ असहज महसूस हुआ, जिसके बाद वे सुबह करीब 8 बजे कुर्सी पर बैठ गए। कुछ ही क्षणों में वे बेसुध हो गए।  

सीपीआर दिया, लेकिन जान नहीं बच सकी
मौके पर मौजूद उनके साथी और नजदीकी डॉक्टर डॉ. विक्रम गुप्ते ने तुरंत उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्हें तुरंत मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. विक्रम गुप्ते ने बताया कि डॉ. श्रीवास्तव को पहले से कोई हार्ट संबंधी समस्या नहीं थी। करीब दो-तीन महीने पहले उन्होंने स्पाइन सर्जरी करवाई थी, लेकिन वे पूरी तरह स्वस्थ थे।  
विज्ञापन


परिवार की सहमति से किया नेत्रदान
उनके निधन के बाद परिवार ने उनके नेत्रदान का निर्णय लिया। एमवाय हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने उनके नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की। यह समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम है, जिससे किसी जरूरतमंद को रोशनी मिल सकेगी।  

स्वीडन में हैं पत्नी और बड़ा बेटा
डॉ. अनुराग श्रीवास्तव की पत्नी स्वीडन में डायटिशियन हैं और उनका बड़ा बेटा वहीं एक स्टार्टअप चला रहा है। उनकी मां भी स्वीडन में बेटे के साथ ही रहती हैं। छोटा बेटा प्रांजल भोपाल में डॉक्टर है। घटना की सूचना परिवार को दे दी गई है और परिजन जल्द ही इंदौर पहुंचने वाले हैं। डॉ. श्रीवास्तव की अचानक मौत से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। उन्हें एक कुशल डॉक्टर और दयालु व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। उनके मित्रों और सहकर्मियों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें