फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: गुड़ खिलाने पर जान लेने वाले हाथी को मिली सशर्त जमानत, मालिक और महावत को भेजा जेल

Thu, 06 Aug 2026 07:00 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राजनगर क्षेत्र में युवक को कुचलकर मारने वाले हाथी को कोर्ट ने सशर्त जमानत दी है। फैसला आने तक हाथी को शहर से बाहर न ले जाने की शर्त पर साधुओं की सुपुर्दगी में सौंपा है। इस हादसे के जिम्मेदार महावत और मालिक को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
इस हाथी को मिली जमानत - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के राजनगर क्षेत्र में गुड़ खिलाने आए युवक को जिस हाथी ने पैर से कुचलकर मार डाला, उसे कोर्ट ने सशर्त जमानत दी है। वहीं, हाथी के महावत उमेश गोस्वामी और हाथी के मालिक संदीप निर्मोही को कोर्ट ने जमानत नहीं दी है। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।

विज्ञापन


हाथी को देखभाल करने वाले साधुओं के पास छोड़ दिया है, लेकिन साथ में यह भी कहा गया है कि इस केस का फैसला होने तक हाथी शहर से बाहर नहीं जा सकता है। हाथी अब अन्य साधुओं के पास है। हादसे के बाद वन विभाग की टीम हाथी की निगरानी कर रही थी। इस हादसे के बाद उसकी देखभाल करने वाले साधु भी डरे हुए हैं। वे हाथी को रोज खाना दे रहे हैं, लेकिन पास जाने से बच रहे हैं। उन्हें लगता है कि हाथी गुस्से में होगा तो हमला कर सकता है। फिलहाल उसे भरपेट खाना दिया जा रहा है।साधुओं ने बताया कि एक वाहन में रखकर हाथी को हैदराबाद से उज्जैन लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में वाहन खराब होने के कारण नांदेड़ में उसे उतारा गया। उसके बाद हाथी फिर वाहन में नहीं चढ़ा। कई बार महावत ने इसके लिए प्रयास किए। बताते हैं कि तब से ही उसका स्वभाव चिड़चिड़ा हो गया था। बाद में उसे 15 दिन पैदल चलाकर इंदौर लाया गया था और फिर यहां से उज्जैन ले जाना था।

युवक को पहले जमीन पर पटका, फिर कुचल दिया
पिछले दिनों इंदौर के राजनगर में घूमते वक्त इस हाथी को एक युवक ने गुड़ खिलाने की कोशिश की थी। इस पर पहले उसने युवक को सूंड मारी। महावत ने यह देखा तो हाथी के सिर पर जोर से डंडा मारा। इसके बाद हाथी को और गुस्सा आ गया और उसने युवक को जमीन पर पटक दिया और पैर से उसे कुचल दिया। युवक को लोग अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें