इंदौर। सराफा बाजार में सोना-चांदी जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन के चुनाव शनिवार को भारी उत्साह के बीच हुए। देर शाम आए नतीजों में सत्ताधारी विकास पैनल का दबदबा ताजा चुनाव में भी दिखा। विकास पैनल के बसंत और हुकुम सोनी को सर्वाधिक वोट मिले।
शनिवार सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान गीतांजलि प्लाजा, छोटा सराफा में शाम 5 बजे चला। कुल 886 मतदाताओं में से 833 ने वोट डाले। मतदान खत्म होने के बाद परिणाम आया तो विकास पैनल के आठ उम्मीदवार विजय घोषित हुए जबकि तीन निर्दलीय उम्मीदवारों को भी सफलता मिली।
विजयी उम्मीदवार और प्राप्त मत
बसंत सोनी 759
हुकम सोनी 652
ईश्वर जैन 633
अजय लाहोटी 621
सुशील गुड्डी 566
अजय अलंकार 555
अशोक शर्मा 540
अविनाश शास्त्री 501
निर्मल वर्मा 497
कोमल कोठाना 494
अभिजीत वर्मा 473
चुनाव में कुल 22 उम्मीदवार मैदान में थे। उन्होंने व्यापारियों से लगातार संपर्क साधते हुए अपने पक्ष में मतदान की अपील की। प्रत्याशी चुनाव प्रचार के अंतिम समय तक मतदाताओं को अपने नाम और नंबर लिखे कार्ड बांटते हुए नजर आए। साथ ही सराफा बाजार के विकास, यातायात समस्याओं के समाधान और व्यापारियों के हितों के लिए काम करने के वादे करते हुए समर्थन मांग रहे थे।