फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather:बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन,भोपाल में पहली बार 4 डिग्री से नीचे पारा, 5 शहरों का 3 डिग्री से नीचे

Sat, 14 Dec 2024 08:37 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शुक्रवार-शनिवार की रात भोपाल में पहली बार तापमान 4 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। वही शहडोल प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहा यहां का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के पांच शहरों का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ।
 
विज्ञापन
ठंड से बचने आग सेंकते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में आ रही बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ बढ़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार-शनिवार की रात में राजधानी भोपाल में इस सीजन में पहली बार तापमान 4 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया यहां का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वही शहडोल जिले का कल्याणपुर प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहा यहां का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के पांच शहरों का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से कम दर्ज किया गया। शनिवार को राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में शीतलहर चली। हालांकि दिन भी तेज धूप भी खिली रही। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तक प्रदेश में इसी तरह की ठंढ का असर बना रहेगा। 
विज्ञापन



अगले तीन दिन तक जारी रहेगा ठंड का दौर
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्द हवाओं के असर से पूरा मध्यप्रदेश पिछले 5 दिन से कड़ाके की ठंड की चपेट में है। यह दौर अगले 3 दिन यानी, 16 दिसंबर तक बना रहेगा। इसके बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। इधर भोपाल में शुक्रवार-शनिवार की रात 10 साल में दूसरी सबसे सर्द रात रही।



इसलिए पढ़ रही कड़ाके की ठंड
पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 296 किमी प्रतिघंटा की गति से सब ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। पहले यह रफ्तार 278 किमी प्रतिघंटा थी। हवा की ऊंचाई कम होने पर ठंड का असर और भी बढ़ जाएगा। उत्तरी हिस्से में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इस वजह से बर्फ पिघल रही है, जिससे हवा में ठंडक है। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश का कहना है कि उत्तर भारत में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। इस वजह से ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन



पिछले 24 घंटे में प्रदेश का ऐसा रहा मौसम 
पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा।राजगढ़, रतलाम, उमरिया, मंडला, सिवनी, गुना, नर्मदापुरम, बडवानी, मरुखेड़ा (नीमच), अमरकंटक (अनूपपुर), पिपरसमा (शिवपुरी), सिंगरौली में शीत लहर का प्रभाव रहा। भोपाल, रायसेन, सीहोर, गिरवर (शाजापुर), कल्याणपुर (शहडोल), जबलपुर में तीव्र शीत लहर का प्रभाव रहा। राजगढ़, धार, इंदौर, सीहोर, गिरवर (शाजापुर), उज्जैन, सीधी, नरसिंहपुर, बैतूल, नीमच में कोल्ड डे रहा।अधिकतम तापमान की बात करें तो नर्मदापुरम, उज्जैन, शहडोल संभागों के जिलों में काफी गिरा,शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन संभागों के जिलों में सामान्य से काफी कम रहा, इंदौर, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से कम रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहा। इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से काफी कम रहा। वहीं ग्वालियर, रीवा संभागों के जिलों में भी सामान्य से कम रहा।
विज्ञापन


प्रदेश के सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले 5 शहर
शहर           तापमान (°C में)
शहडोल       1.5
पचमढ़ी        2.0
शाजापुर      2.5
उमरिया      2.8
मंडला        3.0

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें