फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बुजुर्गों ने कहा- आश्रम के कर्मचारी भी करते थे गलती होने पर मारपीट, गालियां भी देते थे

Sat, 01 Aug 2026 04:13 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के प्रेमाश्रय आश्रम को सील किए जाने के बाद वहां से शिफ्ट किए गए बुजुर्गों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उनका आरोप है कि नाबालिग द्वारा वृद्धा की पिटाई का मामला अकेला नहीं था, बल्कि आश्रम के कर्मचारी गलतियों पर उनके साथ मारपीट कर करते थे।
विज्ञापन
आश्रम सरकारी जमीन पर बिना अनुमति संचालित पाया गया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के जिस आश्रम को सील कर वहां रहने वाले बुजुर्गों को दूसरे आश्रमों में शिफ्ट किया गया है, वहां के बुजुर्गों ने बताया कि नाबालिग की पिटाई का मामला तो अभी सामने आया है, लेकिन प्रेमाश्रय आश्रम के कर्मचारी भी कई बार गलती होने पर मारपीट करते थे। अफसर वरिष्ठजनों से आश्रम से जुड़ी अन्य जानकारी भी जुटा रहे हैं।

विज्ञापन

 

शिफ्ट किए गए बुजुर्गों ने बताया कि आश्रम संचालिका का व्यवहार बुजुर्गों के प्रति अच्छा रहता था, लेकिन जब वे आश्रम में नहीं होती थीं, तब कर्मचारियों का रवैया उनके प्रति सख्त हो जाता था। वे गालियां देते थे और हमसे जरा-सी भी गलती हो जाती थी तो मारपीट भी करते थे। अफसरों ने तीन बुजुर्गों को एमवाय अस्पताल में भी भर्ती कराया है। अब उनकी तबीयत ठीक है। जल्द ही उन्हें भी आश्रम में भेजा जाएगा।
 

आपको बता दें कि आश्रम में रह रहे एक नाबालिग ने एक वृद्धा की डंडे से पिटाई कर दी थी। यह मामला सामने आने के बाद अफसर हरकत में आए और आश्रम को सील कर दिया। हालांकि, इस मामले में अभी तक आश्रम संचालिका के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन

 

नहीं थी आश्रम संचालन की अनुमति

बाणगंगा में सरकारी जमीन पर संचालित हो रहे आश्रम की अनुमति प्रशासन से नहीं ली गई थी और न ही आश्रम का निजी भवन था। वह सरकारी जमीन पर संचालित हो रहा था। नाबालिग द्वारा वृद्धा को पीटे जाने का मामला सामने आने के बाद आश्रम अब सील हो चुका है। उधर, इस मामले में हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है और पूछा है कि इस मामले में अब तक प्रशासन ने क्या कार्रवाई की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें