फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: कब्जे से परेशान बुजुर्ग दंपति सड़क पर लोट लगाकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे

Tue, 08 Apr 2025 09:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: बुजुर्ग दंपती का कलेक्टर ऑफिस तक लोटने का दर्द, कब्जे को लेकर उठाई गंभीर शिकायत। 
विज्ञापन
सड़क पर लोट लगाकर पहुंचे दंपती - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार दोपहर का समय था और इंदौर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था। इस भीषण गर्मी के बीच, एक बुजुर्ग दंपती अपने प्लॉट पर कब्जे की शिकायत लेकर कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। उनका दर्द इतना गहरा था कि वे कलेक्टोरेट के मेन गेट से लेकर पोर्च तक लोट लगाते हुए पहुंचे। बाहर खड़े पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन दंपती का कहना था कि अब बहुत हो चुका। उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी और वे किसी भी हालत में कलेक्टर से मिलने की जिद्द पर थे।
विज्ञापन


प्लॉट पर कब्जे का आरोप
दंपती ने बताया कि वे तेजाजी नगर के निवासी रामचरण बागवान हैं और पिछले दो सालों से उनका प्लॉट शेखर और गोलू नाम के दो युवकों ने जबरन कब्जा कर रखा है। उनका आरोप था कि जब भी वे विरोध करते हैं, ये युवक उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। दंपती ने कई बार पुलिस और प्रशासन से शिकायत की, लेकिन उन्हें कोई न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अब अगर उनकी सुनवाई नहीं होती है, तो वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुहार लगाएंगे।

दो साल से परेशान दंपती की पीड़ा  
यह दंपती पिछले दो सालों से अपने अधिकारों के लिए चक्कर काटते-घूमते परेशान हो चुके थे। उन्होंने सोचा कि अब उनका अंतिम उपाय यही है कि किसी तरह कलेक्टर ऑफिस तक पहुंचकर अपनी बात रखी जाए ताकि उन्हें न्याय मिल सके। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाया कि वे अंदर जाकर अपनी शिकायत करें, लेकिन इस तरीके से नहीं। हालांकि, दंपती अपनी बात पर अड़े रहे और अंत में उन्होंने पुलिसकर्मियों की बात मानी और अंदर जाकर शिकायत की।
विज्ञापन


अधिकारियों से आश्वासन प्राप्त  
जब दंपती कलेक्टर ऑफिस के अंदर पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि कलेक्टर आशीष सिंह वहां मौजूद नहीं थे। लेकिन उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से अपनी शिकायत की। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि मामला पुलिस से संबंधित है, लेकिन पुलिस और प्रशासन मिलकर उनकी हरसंभव मदद करेंगे। अधिकारियों ने दंपती को आश्वासन दिया कि वे गुरुवार तक उनका मामला सुलझाने की कोशिश करेंगे। इसके बाद दंपती वहां से रवाना हो गए, और उनका मामला अब पुलिस को रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें