फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नशेड़ियों का तांडव, रातभर तोड़े वाहन, दहशत में शहर

Sat, 22 Mar 2025 04:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में नशेड़ियों का आतंक देखने को मिला, जब सिरफिरे उपद्रवियों ने रातभर राज नगर, कालानी नगर और टेकचंद धर्मशाला क्षेत्र में खड़े वाहनों को निशाना बनाया। नशे की हालत में उपद्रवियों ने पत्थर और डंडों से कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
कार के शीशे दिखाते हुए पीड़ित.... - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रात के अंधेरे में नशे में धुत सिरफिरे उपद्रवियों ने शहर में आतंक मचा दिया। राज नगर, कालानी नगर और टेकचंद धर्मशाला के पास खड़े कई वाहनों को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। इन सिरफिरों ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को निशाना बनाया और पत्थर-डंडों से उनकी तोड़फोड़ की। घटना का पता सुबह चला, जब स्थानीय रहवासी सोकर उठे और अपने घरों के बाहर आकर देखा। इसके बाद सभी पीड़ित वाहन मालिक शिकायत दर्ज कराने चंदन नगर थाने पहुंचे।
विज्ञापन


13 वाहन मालिकों ने दर्ज करवाई शिकायत
चंदन नगर थाना क्षेत्र में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। अब तक करीब 13 वाहन मालिकों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ये सभी वाहन मालिक राज नगर से लेकर कालानी नगर के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, उपद्रवियों का एक समूह दोपहिया वाहनों पर सवार होकर आया और नशे की हालत में उन्होंने खड़े वाहनों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। किसी भी वाहन को देखकर वे गुस्से में पत्थर और डंडे लेकर टूट पड़ते थे।

उपद्रवियों का कहर, सीसीटीवी में कैद होने की संभावना
रहवासियों का कहना है कि यह घटना संभवतः आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई होगी। इस उम्मीद में पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कही है। चश्मदीदों के अनुसार, ये सिरफिरे नशे में इतने चूर थे कि उन्होंने एक के बाद एक कई वाहनों को निशाना बनाया और उन्हें बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। इस तोड़फोड़ से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है, क्योंकि कोई नहीं जानता कि अगली बार ये सिरफिरे किसे निशाना बनाएंगे।
विज्ञापन


शहर में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
यह पहली बार नहीं है जब शहर में इस तरह की घटना घटी हो। इससे पहले भी कई इलाकों में इस तरह की तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की बात कही जाती है, लेकिन अपराधियों के हौसले कम होते नहीं दिख रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि ऐसे सिरफिरों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें