फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में 3 सोने की ईंटों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, कार और बुलेट भी जब्त

Fri, 14 Aug 2026 06:25 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के बायपास के पास डीआरआई ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सोने की 3 ईंटें जब्त की हैं। आरोपियों ने बीच सड़क पर डीआरआई टीम से झूमाझटकी भी की। 
विज्ञापन
सोना (प्रतिकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस यानी डीआरआई की टीम ने शुक्रवार दोपहर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने बायपास स्थित फीनिक्स सिटाडेल के पास घेराबंदी करके सोने की 3 ईंटें जब्त की हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डीआरआई की टीम को इस इलाके में सोने की डिलीवरी होने की सटीक और पुख्ता सूचना प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन


संदिग्धों को गिरफ्तार किया
सूचना मिलते ही डीआरआई की विशेष टीम मौके पर पहुंची और वहां खड़ी एक काले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान कार में सवार 3 लोगों और डिलीवरी लेने पहुंचे 1 बुलेट सवार व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार कार कुछ दूरी आगे जाकर रुकी थी।

मौके पर झूमाझटकी हुई और कांच फोड़े
कार रुकते ही उसमें से 1 व्यक्ति नीचे उतरा और पास ही बुलेट पर इंतजार कर रहे व्यक्ति को सोने की ईंटों की डिलीवरी देने लगा। इसी दौरान जब डीआरआई की टीम ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ने का प्रयास किया, तो कार में मौजूद 2 अन्य लोग भी बाहर निकल आए। इन सभी आरोपियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम के साथ झूमाझटकी शुरू कर दी और इस आपाधापी में कार के कांच भी फोड़ दिए। हालांकि टीम ने सतर्कता दिखाते हुए चारों आरोपियों को काबू में कर लिया।
विज्ञापन


वाहन जब्त किए
कार्रवाई पूरी करने के बाद डीआरआई की टीम स्विफ्ट डिजायर कार और बुलेट को जब्त करके अपने कार्यालय ले गई। फिलहाल बरामद की गई सोने की 3 ईंटों के मूल्य और इससे जुड़े पूरे सिंडिकेट के संबंध में डीआरआई के अधिकारी गहन पूछताछ कर रहे हैं। इस मामले में जल्द ही कुछ और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें