फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: कोच मोहसिन ने तंत्र-मंत्र करके जबरन संबंध बनाए, छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

Sat, 31 May 2025 12:16 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: ड्रीम शूटिंग एकेडमी के कोच मोहसिन खान के खिलाफ एक और महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कोच ने जबरन संबंध बनाए और उसके भाई फैजान पर भी जबरदस्ती की कोशिश का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
आरोपी मोहसिन के वीडियो - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्रीम शूटिंग एकेडमी के कोच मोहसिन खान के खिलाफ गुरुवार देर रात एक और पीड़िता अन्नपूर्णा पुलिस थाने पहुंची। छात्रा ने आरोप लगाया कि शूटिंग सिखाने के नाम पर मोहसिन ने न केवल उससे पैसे ठगे, बल्कि तंत्र-मंत्र के जरिए जबरन संबंध बनाने का भी दबाव डाला। इस मामले में पुलिस ने 7वां केस दर्ज किया है। वहीं सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी फैजान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले के सामने आने से पुलिस और जांच एजेंसियों की सक्रियता बढ़ गई है।
विज्ञापन


एकेडमी की लड़कियों ने रोका, फिर भी हिम्मत जुटाई
पीड़िता ने बताया कि वह पहले ही इस पूरे मामले की शिकायत करने के लिए तैयार थी, लेकिन एकेडमी की अन्य लड़कियों ने उसे रोक दिया। आरोपी की दबंगई और डर के कारण उसे एकेडमी तक छोड़नी पड़ी। उसने यह भी बताया कि मोहसिन उसे द्वारकापुरी के अहिरखेड़ी क्षेत्र में ले गया था, जहां तंत्र-मंत्र और जादू-टोना के बहाने उसका शोषण किया गया। इतना ही नहीं, मोहसिन के भाई फैजान ने भी उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और मोहसिन ने फैजान के साथ रहने के लिए उस पर दबाव डाला।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, SIT का गठन
अन्नपूर्णा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोहसिन पर अब और एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर ली है। इससे पहले भी मोहसिन को सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। डीसीपी ऋषिकेश मीना ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही और पीड़िताओं के सामने आने की भी संभावना है।
विज्ञापन


सरकारी कर्मचारी की बेटी भी बनी शिकार
एक सरकारी कर्मचारी की बेटी भी थाने पहुंची और मोहसिन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि मोहसिन ने धोखाधड़ी और दबाव बनाकर उसका शोषण किया। सूत्रों के अनुसार, हिंदूवादी संगठनों की ओर से भी मोहसिन के खिलाफ शनिवार को एक और शिकायत दर्ज कराए जाने की संभावना है। इस पूरे मामले ने शहर में हड़कंप मचा दिया है और कोच के साथ पूरे परिवार के सदस्यों की भी जांच हो रही है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें