फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: डॉक्टर की हत्या में महिला से दोस्ती का कनेक्शन, आरोपी गिरफ्तार, जल्द होगा खुलासा

Sun, 29 Dec 2024 10:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: होम्योपैथ डॉक्टर सुनील राजपूत की हत्या के मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 
 
विज्ञापन
यहीं पर की गई थी डॉक्टर सुनील राजपूत की हत्या। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में होम्योपैथ डॉक्टर सुनील राजपूत की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गुना से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी डॉक्टर के परिवार की एक महिला के संपर्क में था, जिसके साथ उसकी दोस्ती थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने डॉक्टर को रास्ते से हटाने के लिए उनकी हत्या की। इस केस की जांच के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई हैं, जिनमें से एक टीम गुना में महिला की भूमिका की जांच कर रही है। इंदौर जोन-1 के डीसीपी विनोद मीणा ने बताया कि पुलिस ने गुना के रहने वाले आशीष को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आशीष ने अपने तीन अन्य साथियों के नाम बताए हैं। कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस को आरोपी की जानकारी मिली थी। 
विज्ञापन


परिवार की एक महिला के संपर्क में था हत्यारा
आरोपी आशीष एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता था और नौकरी के दौरान वह महिला के संपर्क में आया था। महिला और आशीष की दोस्ती ही इस हत्या का कारण बनी। हालांकि, पुलिस फिलहाल इस मामले में ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रही है। 28 वर्षीय डॉक्टर सुनील साहू की शुक्रवार रात 10:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह शहर के कुंदन नगर में जीवन धारा हेल्थ क्लिनिक चलाते थे। हत्या की घटना उस समय हुई जब तीन बदमाश सर्दी-जुकाम का इलाज कराने के बहाने क्लिनिक में आए और डॉक्टर पर गोली चला दी। डॉक्टर की शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। 

पिता के नहीं रुक रहे आंसू
डॉ. सुनील साहू के पिता जगदीश प्रसाद साहू ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि उनका एक ही बेटा था, जिसे भगवान ने उनसे छीन लिया। उन्होंने कहा कि अब उनके पास आगे-पीछे कुछ भी नहीं बचा। उनका बेटा पिछले तीन-चार साल से इंदौर में रह रहा था। परिवार में दो बेटियां हैं, जिनमें से छोटी बेटी का रिश्ता तय हो गया है और अप्रैल में उसकी शादी होने वाली है। घटना में यह सामने आया कि बदमाश इलाज के बहाने क्लिनिक आए थे और वहां उन्होंने डॉक्टर पर गोली चलाई। डॉक्टर सुनील अपने घर पर ही कैंट रोड स्थित जीवन धारा क्लिनिक चला रहे थे, जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें