फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पराली जलाने पर अब होगी सख्त निगरानी, एनडीआरएफ और पुलिस भी मैदान में उतरेगी

Thu, 04 Sep 2025 07:24 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर संभाग में पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए संभागायुक्त दीपक सिंह ने नया तंत्र विकसित करने की तैयारी शुरू की है। इसमें एनडीआरएफ, पुलिस, वन विभाग और कृषि विभाग को जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
बैठक लेते संभागायुक्त - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभागायुक्त दीपक सिंह ने इंदौर संभाग में नरवाई (पराली) जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए नया तंत्र विकसित करने की पहल की है। इसके तहत एनडीआरएफ, पुलिस और वन विभाग को भी महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: पत्नी की नौकरी के लिए डॉक्टर ने दिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए, रेलवे के नाम पर हो गई ठगी

बैठक में बने नए निर्णय
बुधवार को हुई बैठक में संभागायुक्त सिंह ने डिविजन कमांडेंट होमगार्ड बी.पी. वर्मा को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल जागरूकता कार्यक्रम पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि ऐसी तकनीक और व्यवस्था विकसित करनी होगी जिससे पराली जलाने की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लग सके।
विज्ञापन


कई विभाग मिलकर करेंगे काम
इस कार्ययोजना में एनडीआरएफ के अमले के साथ वन विभाग की आग पर नियंत्रण की तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस विभाग और पंचायत विभाग भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का गठन कर सभी विभागों को आपस में जोड़ा जाएगा।

प्रशिक्षण और कंट्रोल रूम से जुड़ाव
संभागायुक्त सिंह ने संयुक्त संचालक कृषि आलोक मीणा से कहा कि इंदौर में हार्वेस्टर के अत्यधिक उपयोग के कारण बड़ी मात्रा में पराली बचती है। इसलिए एनडीआरएफ और वन विभाग के अमले को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा ताकि उनकी सेवाओं का सीधा लाभ मिल सके।

समिति करेगी समीक्षा
पराली प्रबंधन के लिए एक समिति बनाई जाएगी, जो हार्वेस्टर से फसल कटाई, हैप्पी सीडर व सुपर सीडर की उपलब्धता और पूर्व वर्षों की सैटेलाइट इमेज का विश्लेषण करेगी। साथ ही, सभी जिलों के कलेक्टरों को भी विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद अधिकारी
बैठक में उपायुक्त राजस्व सपना लोवंशी, संयुक्त आयुक्त विकास डी.एस. रणदा, डिविजन कमांडेंट होमगार्ड बी.पी. वर्मा, संयुक्त संचालक कृषि आलोक मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें