फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर की सेंट्रल जेल में मुलाकात के समय पूर्व पार्षद और गैंगस्टर के बीच विवाद

Sun, 17 May 2026 07:12 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सेंट्रल जेल में पूर्व पार्षद अनवर कादरी और हेमंत यादव के बीच फोन पर विवाद होने के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। विवाद के दौरान हत्या के आरोपी कृष्णपाल सिंह उर्फ डॉन भी शामिल हो गए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।
विज्ञापन
हेमंत यादव और डकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की सेंट्रल जेल में मुलाकात के दौरान फोन पर बातचीत जल्दी खत्म करने को लेकर पूर्व पार्षद अनवर कादरी और गुंडे हेमंत यादव के बीच विवाद हो गया। इसके बाद जेल प्रहरियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया।

विज्ञापन

 

जब विवाद हो रहा था, तब हत्या के आरोप में बंद कृष्णपाल सिंह उर्फ डॉन भी बीच में आ गया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद और बढ़ गया। जेल प्रशासन ने इस विवाद की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इसके बाद कैदियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
 

दरअसल, सेंट्रल जेल में कृष्णपाल सिंह उर्फ डॉन बंद है। उसका जन्मदिन था और जेल में उससे मुलाकात लेने उसके साथी गोलू तिवारी और प्रदीप यादव आए थे। खिड़की पर कैदियों से मुलाकातियों की बातचीत फोन पर होती है।

विज्ञापन

 

तभी वहां हेमंत यादव भी फोन पर बात कर रहा था। डकैत ने उससे बात जल्दी खत्म करने के लिए कहा, तो दोनों के बीच कहासूनी हो गई। इसके बाद डकैत ने हेमंत को धक्का दे दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया। बाद में कृष्णपाल भी बीच में आ गया।
 

दोनों पक्षों से जुड़े अन्य कैदियों में भी स्थिति को देखते हुए जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तीनों कैदी अलग-अलग बैरक में हैं।अनवर डकैत लव जिहाद की फंडिंग के मामले में जेल में बंद है, जबकि हेमंत यादव पर एक डॉक्टर पर हमला कराने का आरोप है। वह भी लंबे समय से जेल में बंद है।जेल नियमों के अनुसार हफ्ते में दो दिन कैदियों को मुलाकात कराई जाती है। मुलाकात के समय जेल प्हरी भी तैनात रहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें