धनतेरस पर देर रात तक बाजारों में रौनक रही, वहीं हाईकोर्ट ने बदहाल बायपास और टोल वसूली पर NHAI के डायरेक्टर को व्यक्तिगत पेशी का आदेश दिया है। साइबर क्राइम ब्रांच ने 6.79 करोड़ रुपये वापस कराए और पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ 4 तस्करों को पकड़ा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
1. धनतेरस पर इंदौर के बाजारों में देर रात तक रौनक रही। सराफा, बर्तन बाजार, क्लॉथ मार्केट और राजवाड़ा में रात दो बजे के बाद तक खरीदारी होती रही। भीड़ के कारण कई जगह ट्रैफिक प्रभावित हुआ।
2. इंदौर में साइबर क्राइम ब्रांच ने इस साल के पहले 10 महीनों में ठगी के शिकार लोगों के 6 करोड़ 79 लाख रुपए वापस करवाए हैं और 10 हजार से अधिक फर्जी बैंक खाते ब्लॉक किए हैं।
3. इंदौर-देवास बायपास की जर्जर स्थिति पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने सख्त रुख अपनाते हुए NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को 22 दिसंबर 2026 को व्यक्तिगत पेशी का आदेश दिया है। कोर्ट ने बदहाल सड़क की शिकायतें दूर करने और टोल वसूली पर जवाब मांगा है।