फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: कोहरे से कांप उठा इंदौर, दोपहर तक नहीं हुए सूरज के दीदार, एयरपोर्ट पर लेट हुए विमान

Sat, 03 Jan 2026 01:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में आज सुबह घने कोहरे और शीतलहर के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। विजिबिलिटी गिरकर 100 मीटर तक पहुंचने से इंदौर एयरपोर्ट पर 16 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं और ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा। 
विज्ञापन
कोहरे के कारण सड़कों पर गाड़ियों भी दूर से नजर नहीं आ रही थी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इन्दौर आज सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। बीती रात से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण शहर के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कों पर दृश्यता का स्तर बेहद कम होने के कारण यातायात की गति थम सी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: भागीरथपुरा हादसा कई कारणों से हुआ, संस्थाओं ने बताया कैसे सुधरेगी शहर की व्यवस्थाएं

हवाई सेवाओं पर कोहरे का प्रहार
कोहरे का सबसे अधिक असर इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर विमानतल पर देखने को मिला। सुबह जहां दृश्यता आमतौर पर तीन से पांच किलोमीटर रहती है, वहीं आज यह घटकर मात्र 100 मीटर रह गई। इस स्थिति के कारण विमानों का परिचालन बुरी तरह बाधित हुआ। सुबह 6:40 बजे शुरू होने वाला उड़ानों का सिलसिला कोहरे के चलते देरी से शुरू हो पाया और पहला विमान सुबह 9:30 बजे लैंड कर सका।
विज्ञापन


यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
विमानों की देरी के कारण 16 से ज्यादा फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से दो से तीन घंटे की देरी से संचालित हुईं। इंदौर आने वाली उड़ानों में देरी की वजह से यहां से प्रस्थान करने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुईं। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने खराब मौसम की जानकारी पहले ही अन्य शहरों को दे दी थी, जिससे कई विमानों ने देरी से उड़ान भरी। जो विमान रात को इंदौर में ही रुके थे, उनके प्रस्थान में भी विलंब देखा गया।

इंडिगो की उड़ानें निरस्त
एक ओर कोहरा परेशानी का सबब बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर इंडिगो एयरलाइंस द्वारा उड़ानें निरस्त किए जाने से यात्री परेशान हैं। कंपनी ने आज इंदौर से नासिक जाने वाली अपनी दोपहर की उड़ान को निरस्त कर दिया। गौरतलब है कि इंडिगो ने पिछले दिन भी नासिक सहित कुल आठ उड़ानें रद्द की थीं। प्रभावित यात्रियों को रिफंड और रीबुकिंग के विकल्प दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सड़क और रेल यातायात की स्थिति
कोहरे का असर केवल आसमान में ही नहीं बल्कि पटरियों और सड़कों पर भी दिखा। दिल्ली की ओर से आने वाली अधिकांश ट्रेनें अपने तय समय से काफी पीछे चल रही हैं। सड़कों पर विजिबिलिटी इतनी कम थी कि वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार ठंडी हवाओं का यह दौर आने वाले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें