फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: एमबीए के पेपर लीक मामले में एफआईआर दर्ज, एबीवीपी का प्रदर्शन जारी

Thu, 30 May 2024 10:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

छात्रों ने काली पट्टी बांधकर यूनिवर्सिटी में किया प्रदर्शन, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग। 
 
विज्ञापन
विरोध करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एमबीए के दो पेपर आउट होने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गुरुवार को डीएवीवी यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने क्राइम ब्रांच में इसकी शिकायत की। दोनों ही पेपर एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा के थे। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने भी इस मामले में जांच कमेटी बनाई है। मंगलवार को एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर के 'अकाउंटिंग फॉर मैनेजर्स' विषय का पेपर था। इसके पहले सोमवार रात 11 बजे सोशल मीडिया पर हूबहू पर्चा स्टूडेंट्स तक पहुंच गया था। अगले दिन सुबह 11 बजे पेपर से मिलान किया तो पता चला यह वही पेपर है जो रात में छात्रों के पास पहुंचा था। इसके बाद एग्जाम कमेटी ने बैठक कर पर्चा निरस्त कर दिया था। इसके अलावा 25 मई को हुए क्वांटिटिव टैक्निक विषय के पेपर को भी निरस्त किया गया था।
विज्ञापन


एबीवीपी का प्रदर्शन जारी
पेपर लीक पर यूनिवर्सिटी ने जांच कमेटी बनाई है। डिप्टी रजिस्ट्रार रचना ठाकुर के अनुसार चार सदस्यीय इस कमेटी में लोकपाल नरेंद्र सत्संगी, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ. सुधा सिलावट, डीसीडीसी डॉ. राजीव दीक्षित और डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. एलके त्रिपाठी जांच कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पेपर लीक के मामले में छात्र संगठन एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया। यह विरोध प्रदर्शन पिछले दो दिन से जारी है। छात्रों की मांग है कि दोषियों को कड़ी सजा मिलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें