फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore news: चार्जर और ईयर पॉड में सोने की तस्करी, बचने के लिए की रेडियम की पॉलिश, एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा

Fri, 31 May 2024 12:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्य प्रदेश के इंदौर हवाई अड्डे पर मुंबई के एक निवासी को मोबाइल फोन चार्जर और ईयरपॉड में छुपाकर रखे गए रोडियम युक्त लगभग 80 ग्राम सोने के साथ पकड़ा गया है।
विज्ञापन
सोने की तस्करी करने वाला गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर हवाई अड्डे पर एक ख्स को 80 ग्राम सोने के साथ कस्टम अधिकारियों ने पकड़ लिया। शख्स ने बड़ी चालाकी से सोने को अपने मोबाइल चार्जर और ईयरपॉड में छिपाया हुआ था। कस्टम विभाग को इसकी खबर लगी तो उन्होंने कार्रवाई करते हुए आरोपी को देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही पकड़ लिया।
विज्ञापन


कस्टम के एक अधिकारी ने बताया कि उनको आरोपी के विषय में गुप्त सूचना मिली थी। पकड़े गए आरोपी का नाम मोहम्मद आरिफ गामा शेख है और वो मुंबई का निवासी है। आरोपी संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा था। आरोपी ने बड़े ही शातिराना अंदाज में सोने की इस तस्करी को अंजाम देने का प्रयास किया। 

आरोपी ने अपने मोबाइल फोन चार्जर और एयरपॉड में सोना छिपाया था। सोना पकड़ा न जाए इसके लिए उसने सोने के ऊपर रेडियम की पॉलिश कर रखी थी। सबसे ज्याद हैरानी की बात है कि एयरपॉड और फोन चार्जर दोनों ही चालू हालत में थे। पकड़ा गया सोना करी 6 लाख रुपये का है। इसके अलावा आरोपी शेख के पास से एक विदेश निर्मित लैपटॉप और दो महंगे मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें