फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: रात के 11 बजे, सूनी सड़क और 4 लड़के, इंदौर में बच्ची के साथ जो हुआ वो दहला देगा

Mon, 29 Sep 2025 07:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: गरबा देखकर लौट रही एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ चार नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप का प्रयास किया। रास्ते से गुजर रही महिलाओं की आवाज सुनकर बच्ची ने शोर मचा दिया, जिससे डरकर सभी आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां गरबा देखकर लौट रही एक 12 वर्षीय बच्ची को चार नाबालिग लड़कों ने अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में, छठी कक्षा में पढ़ने वाली 12 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह 27 सितंबर की रात अपनी सहेली के साथ गरबा देखने गई थी। रात करीब 11 बजे जब दोनों घर लौट रही थीं, तो सहेली रास्ते में अपने घर चली गई। जब पीड़िता पंचायत भवन के पास से अकेले गुजर रही थी, तो वहां मौजूद चार नाबालिग लड़कों ने उसे रोका। आरोपियों में से एक पीड़िता का परिचित था, जिसके आवाज देने पर वह रुक गई। मौके का फायदा उठाकर चारों लड़कों ने बच्ची का मुंह और हाथ दबा दिया और उसे जबरदस्ती पंचायत भवन की ओर खींचकर ले जाने लगे। वहां उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें...
Indore: इंदौर के कैफे में गरबे के दौरान आपत्तिजनक हालत में दिखे युवक-युवतियां, पुलिस तक पहुंचा मामला
विज्ञापन


ऐसे बची बच्ची की आबरू
आरोपी अपनी नापाक कोशिशों को अंजाम दे पाते, उससे पहले ही रास्ते से कुछ महिलाओं के गुजरने की आवाज आई। यह सुनकर बच्ची ने हिम्मत जुटाई और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही चारों आरोपी घबरा गए और उसे छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


परिवार ने दर्ज कराई एफआईआर
डरी-सहमी बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती सुनाई। अगले दिन, रविवार को परिजन बच्ची को लेकर तेजाजी नगर थाने पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और चारों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें