फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: निगम ने सार्वजनिक की 695 टैंकरों की लिस्ट, पानी बेचने पर होगा एक्शन

Thu, 21 May 2026 08:42 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में जलसंकट के बीच नगर निगम के टैंकरों से पानी बेचने की शिकायतें भी मिल रही हैं। घरों में पानी बांट रहे कर्मचारी भी लोगों से पैसे की डिमांड कर रहे हैं। नगर निगम ने शहर में पानी बांट रहे 695 टैंकरों की सूची के साथ कुछ नंबर भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
इंदौर के कई क्षेत्रों में जलसंकट गहराने लगा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में जलसंकट के बीच नगर निगम के टैंकरों से पानी बेचने की शिकायतें भी मिल रही हैं। इसके अलावा घरों में पानी बांट रहे कर्मचारी भी लोगों से पैसे की डिमांड कर रहे हैं। इसे देखते हुए नगर निगम ने शहर में पानी बांट रहे  695  टैंकर की सूची जारी की है। साथ ही कुछ नंबर भी जारी किए हैं। जिन पर कॉल कर लोग बता सकते हैं कि यदि नगर निगम में अटैच टैंकर पानी बेचते पाए जा रहे हैं तो उन नंबरों पर शिकायत करें। उन टैंकरों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन

 

निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि शहर में 616 निजी टैंकर किराए पर नगर निगम ने ले रखे हैं, जबकि 79 टैंकर नगर निगम के हैं, जो शहर के 85 वार्डों में पानी बांटने का काम कर रहे हैं। सभी टैंकरों पर निशुल्क जल वितरण के स्टीकर भी लगाए गए हैं। निगमायुक्त ने कहा कि यदि ड्राइवर, क्लिनर या निगम का कर्मचारी टैंकरों से पानी बेचता है या घरों में पानी डालने के एवज में पैसे की मांग करता है तो निवासी निगम द्वारा जारी किए गए नंबर 924499881 या 888985520 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा 311 एप पर भी शिकायत कर सकते हैं।

आपको बता दें कि शहर में नगर निगम में अटैच टैंकर पानी की टंकियों से भरे जा रहे हैं और उन्हें वार्डों में बांटा जा रहा है। कई बार निजी टैंकर भी टंकियों से पानी भर रहे हैं। इसका कोई हिसाब-किताब ही नहीं रखा जा रहा है। इस तरह की शिकायतें मिलने के बाद अब नगर निगम ने सख्ती शुरू की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें