फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 27 लाख कैश और बाइक लेकर फरार हुआ कर्मचारी, मोबाइल भी किया स्विच ऑफ

Tue, 25 Feb 2025 01:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के तिलक नगर में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का कर्मचारी 27 लाख रुपए और साथी की बाइक लेकर फरार हो गया। मोबाइल बंद कर लेने के बाद इंजीनियर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के तिलक नगर में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का कर्मचारी 27 लाख रुपए और अपने साथी की बाइक लेकर फरार हो गया। आरोपी ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया, जिसके बाद कंपनी के इंजीनियर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। यह घटना वेल्जी रत्ना सोरठिया इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस में हुई, जो बृजेश्वरी एक्सटेंशन में स्थित है।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश सरोठिया ने लेबर का पेमेंट बांटने के लिए इंजीनियर पंकज कनोजिया को 27 लाख रुपए दिए थे, जो ऑफिस के कबर्ड में रखे गए थे। पंकज किसी काम से बाहर गया था, लेकिन जब वह वापस लौटा, तो पैसे से भरा बैग गायब था। पूछताछ में महिला कर्मचारी ने बताया कि बैग ऑफिस का ही एक अन्य कर्मचारी भगवान गुर्जर लेकर गया है। इसके अलावा, उसने थोड़ी देर के लिए ऑफिस बॉय सुनील पंवार की बाइक भी ली थी, लेकिन फिर वापस नहीं आया।

काफी देर तक उसका इंतजार करने के बाद जब पंकज ने उसे कॉल किया, तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उसने इस बारे में कंपनी के अन्य लोगों को जानकारी दी और फिर तिलक नगर थाने में जाकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम रवाना हो चुकी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें