फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में सीजन का सबसे ठंडा दिन, तापमान में रिकॉर्ड गिरावट से बढ़ी ठिठुरन

Tue, 10 Dec 2024 07:04 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में मंगलवार को ठंड ने फिर इस सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, दिन का तापमान 22.1°C और रात का 8.7°C दर्ज हुआ। सुबह से शाम तक चली ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया। 
विज्ञापन
1 of 2
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

इंदौर में मंगलवार को भी ठंड ने खूब सितम ढाया। सोमवार को गिरा तापमान मंगलवार को और भी गिर गया और दिन का पारा 22.1 पर आ गया। सोमवार को दिन का पारा 22.9 दर्ज किया गया था। वहीं रात का पारा 8.7 पर ही स्थिर रहा। ठंडी हवाओं ने दिनभर लोगों को कंपकंपाया। मंगलवार को अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। यह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन और रात साबित हुआ। 

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण यह ठंड बढ़ी 
मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि अगर दिन का तापमान औसत से 4.5 डिग्री कम रिकॉर्ड होता है, तो कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 260 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली जेट स्ट्रीम हवाओं और सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण यह ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग ने पहले ही एक-दो दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई थी, लेकिन सोमवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। ठंडी हवाओं के कारण लोगों ने ऊनी कपड़ों के साथ टोपी और हेलमेट का उपयोग शुरू कर दिया है।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
रात को अधिक ठंड
पिछले छह दिनों से इंदौर में तापमान लगातार गिर रहा है। 1 दिसंबर को दिन का तापमान 25.6°C था, जो औसत से 4 डिग्री कम था। इसके बाद उतार-चढ़ाव के बावजूद रविवार को तापमान 27.5°C दर्ज हुआ, जो औसत से 1 डिग्री कम था। 24 घंटों में यह तेजी से गिरकर 22.9°C पर आ गया। दिसंबर में इंदौर में रात का तापमान 5°C से 8°C के बीच रहता है, लेकिन इस बार यह सामान्य से नीचे है।

क्या कहते हैं रिकार्ड
पिछले 10 सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इंदौर में दिसंबर में दिन का औसत तापमान 28°C से 31°C के बीच रहता है। 31 दिसंबर 2015 को सर्वाधिक तापमान 33°C और 27 दिसंबर 1936 को रात का न्यूनतम तापमान 1.1°C दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें