फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: लाउड स्पीकर और मांस मछली की दुकानों पर सीएम का बड़ा बयान, विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चौंकाया

Sat, 13 Sep 2025 12:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में विश्व हिंदू परिषद की बैठक में भाग लिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 60 हजार से ज्यादा अवैध लाउडस्पीकर हटाए हैं और मांस बिक्री के लिए खाद्य सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू किया है। 
विज्ञापन
1 of 2
एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की अखिल भारतीय बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नए कानूनों को लागू करने में तेजी से काम कर रही है और कानून का पालन सभी के लिए अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें...
Indore News: भाजपा नेता के बेटे को गोली मारी, प्रेमिका के पिता पर शक

लाउडस्पीकर और मांस की बिक्री पर सख्त सरकार
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, "सरकार बनते ही हमने लाउडस्पीकर के शोर को नियंत्रित किया। आप अपने धर्म का पालन करें, इसमें कोई रोक नहीं है, लेकिन कानून का पालन तो सबको करना पड़ेगा।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार ने प्रदेश भर में 60,000 से अधिक अवैध लाउडस्पीकर हटाने का काम किया है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि राज्य में मांस बेचने वालों को खाद्य सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। उन्होंने कहा, "इस राज्य के अंदर मछली-मांस सबके ठिकाने लगाए गए हैं, अपनी सरकार के माध्यम से। कानून सबके लिए बराबर है।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य के अंदर मांस बेचने वालों को खाद्य सुरक्षा (फूड सेफ्टी) नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के अनेक कानूनों में समयानुकूल बदलाव किए गए हैं, जो समय की आवश्यकता भी थे। उन्होंने कहा कि न्याय की देवी की आंख पर बंधी पट्टी को अब खोल दिया गया है। इससे हमें यह संदेश मिला है कि न्याय आंख बंद कर नहीं, बल्कि आंख खोलकर और विवेक के साथ होना चाहिए। न्याय व्यवस्था में मन की पवित्रता और पंचों का निष्पक्ष निर्णय ही असली न्याय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें अपनी भारतीय संस्कृति और न्याय परंपरा पर गर्व है तथा न्यायालयों के निर्णयों का सबको समान रूप से पालन करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
श्री जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ का अधिवेशन - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
जैन समाज के कार्यक्रम में भी हुए शामिल
विहिप की बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दलाल बाग पहुंचे, जहां उन्होंने श्री जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ के 14वें अधिवेशन में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने आचार्य विश्वरत्न सागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को आने वाले जन्मदिन के लिए भी आशीर्वाद मांगा और कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेश को कई नई सौगातें मिलेंगी।

"मछली-मगर" वाले बयान के मायने
सीएम के "मछली-मगर" वाले बयान को हाल ही में भोपाल में हुई एक बड़ी कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, भोपाल के हाई-प्रोफाइल ड्रग्स, ब्लैकमेलिंग और जमीन कब्जाने के मामले में "मछली परिवार" का नाम सामने आया था। सरकार ने हाल ही में इस परिवार के करोड़ों के अवैध साम्राज्य पर बुलडोजर चलाया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री का इशारा इसी तरह के संगठित अपराध करने वालों की ओर था।

मेघवाल बोले वीएचपी के सुझाव पर कई कानून बदले
VHP विधि प्रकोष्ठ की बैठक में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि देशभर में कानून में बदलाव लाने के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वक्फ संशोधन बिल और लव जिहाद जैसे गंभीर कानून बनाए हैं। आने वाले समय में ऐसे कई कानून बनाने की मांग पर जोर दिया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद की लीगल सेल द्वारा हर साल आयोजित होने वाली अखिल भारतीय बैठक में तय किए गए मुद्दों से कानूनों को बदलने में सुविधा मिलती है। विश्व हिंदू परिषद आगे भी इसी प्रकार सुझाव देता रहेगा और वकीलों की सकारात्मक राय मिलेगी तो केंद्र सरकार और बेहतर तरीके से काम करेगी। विहिप के विधि प्रकोष्ठ की बैठक में बोलते हुए, उन्होंने "वैवाहिक बलात्कार" पर चल रही बहस के संबंध में सुझाव मांगे। वहीं मेघवाल ने यह भी कहा कि संविधान में बदलाव और आरक्षण खत्म करने को लेकर "निराधार" आशंकाओं के पीछे के कारणों का पता लगाने की जरूरत है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें