मध्य इंदौर का यह प्रमुख ग्रीन जोन है।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
पर्यावरणप्रेमी मंच भी धरने में शामिल
शहर के प्रमुख पर्यावरणविदों के द्वारा बनाया गया पर्यावरणप्रेमी मंच भी इस धरने में साथ दे रहा है। उन्होंने रानी सराय में अपने बैनर, पोस्टर्स लगाए हैं। समय समय पर शहर के प्रमुख पर्यावरणविद् धरना स्थल पर जाकर विरोध प्रदर्शन करते हैं।
रीगल पर लगातार जागरण, अब पूरे शहर में जनता को जगाएंगे
अभय जैन ने बताया कि रीगल तिराहे पर सुबह शाम लगातार जन जागरण किया जाता है और शहर की जनता को पेड़ों, पशु पक्षियों का महत्व और इस स्थान को सुरक्षित रखने का महत्व समझाया जाता है। अब पूरे शहर में यह अभियान चलाया जाएगा। पार्टी के कार्यकर्ता शहर के हर कोन, गली मोहल्ले में लोगों को रानी सराय के पेड़ों और पशु पक्षियों को बचाने के लिए आव्हान करेंगे।
यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर में डॉग फीडिंग को लेकर नई व्यवस्था, निगम ने जारी की सख्त गाइडलाइन
आम आदमी पार्टी ने दिया समर्थन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डाक्टर पीयूष जोशी भी धरना स्थल पर पहुंचे और यहां पर एक वीडियो बनाकर जारी किया। उन्होंने कहा कि शहर के हित में कार्य करने वाले हर संगठन और व्यक्ति का हम समर्थन करते हैं। यह आंदोलन शहर के लिए चल रहा है और हम इसका समर्थन जारी रखेंगे।
जरूरी आंकड़े
10 दिन से जारा है धरना
1 जनवरी 2026 से शुरू हुआ धरना
200+ पेड़ों की कटाई होगी यहां
225 पेड़ों की जानकारी जुटाई गई यहां