फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: चंद्र ग्रहण पर बंद रहे शहर के मंदिर, जानें कब से मिलेंगे दर्शन

Sun, 07 Sep 2025 08:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: खजराना गणेश, अन्नपूर्णा, रणजीत हनुमान, शिवधाम और गोपाल मंदिर सहित सभी मंदिर अगले दिन सुबह शुद्धिकरण और अभिषेक के बाद ही भक्तों के लिए खुलेंगे। यह 2025 में भारत में दिखने वाला एकमात्र चंद्र ग्रहण है।
विज्ञापन
खजराना गणेश मंदिर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को भाद्रपद मास की पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्र ग्रहण है। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण और सूतक के दौरान पूजा-पाठ व भोजन करना वर्जित होता है। इसी कारण मंदिरों के कपाट ग्रहण के समय बंद कर दिए जाते हैं और ग्रहण उपरांत स्नान, शुद्धिकरण और पूजन के बाद ही मंदिर पुनः खोले जाते हैं। यह 2025 में भारत में दिखने वाला एकमात्र ग्रहण है। इसके बाद 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण लगेगा, लेकिन वह भारत में दिखाई नहीं देगा।

विज्ञापन


खजराना गणेश मंदिर
श्री गणपति मंदिर खजराना प्रबंध समिति के अनुसार, 7 सितंबर को दोपहर 12.57 बजे से चंद्र ग्रहण का सूतक शुरू हुआ। इस समय से भक्तों का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। मंदिर परिसर में लड्डू की दुकानें भी बंद रखी गई। 8 सितंबर को सुबह 5 बजे मंदिर की सफाई और शुद्धिकरण के बाद अभिषेक व पूजन कर पुनः भक्तों के लिए कपाट खोले जाएंगे।

अन्नपूर्णा मंदिर
अन्नपूर्णा मंदिर के स्वामी जयद्रानंद गिरि ने बताया कि मंदिर के पट 7 सितंबर को दोपहर 12.55 बजे बंद कर दिए गए। अगले दिन सुबह 6 बजे मंदिर खुलकर शुद्धिकरण और पूजन-अर्चन के बाद भक्तों के लिए दर्शन की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


रणजीत हनुमान मंदिर
मुख्य पुजारी पं. दीपेश व्यास ने जानकारी दी कि रणजीत हनुमान मंदिर के पट 7 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे बंद किए गए। इसके बाद भक्तों को दर्शन नहीं हुए। मंदिर 8 सितंबर की सुबह 5.30 बजे पुनः खुलेगा और भगवान का अभिषेक व पूजन किया जाएगा।

श्री गेंदेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग शिवधाम
मंदिर प्रबंधक राजेश विजयवर्गीय ने बताया कि शिवधाम मंदिर में 7 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक ही दर्शन चालू रहे। चंद्र ग्रहण और सूतक के चलते भगवान के स्पर्श या दर्शन की अनुमति नहीं थी। सोमवार को मंगला आरती के साथ पुनः दर्शन व्यवस्था शुरू होगी।

गोपाल मंदिर
गोपाल मंदिर के पुजारी पं. बालमुकुंद पाराशर ने बताया कि दोपहर 12 बजे गर्भगृह पर पर्दा डाल दिया गया। इसके बाद भक्त दर्शन नहीं कर सके। मंदिर अगले दिन खुलेगा और सुबह अभिषेक, पूजन व आरती के बाद दर्शन की व्यवस्था होगी।

शहरभर में एक जैसी व्यवस्था
इसी प्रकार, शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी चंद्र ग्रहण के चलते दोपहर 12 बजे के बाद दर्शन बंद हो गए। मंदिर अगले दिन सुबह शुद्धिकरण, अभिषेक और पूजन-अर्चन के बाद ही भक्तों के लिए खोले जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें