फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: कार में हाथ डालकर महिला को छेड़ा, मारपीट भी की, पुलिस केस दर्ज

Tue, 17 Sep 2024 03:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कार चालक के खिलाफ भी एक वाहन को टक्कर मारने की शिकायत हुई है। कार चालक उसी महिला के पति हैं जिसने छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया है।
 
विज्ञापन
woman crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पीड़िता ने अन्नपूर्णा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें उसने बताया कि एक्टिवा सवार बदमाशों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट भी की। महिला के मुताबिक घटना उस समय हुई जब वह अपने पति और उनके दोस्त के साथ कहीं जा रही थी। एक्टिवा सवार बदमाशों ने कार के विंडो में हाथ डालकर छेड़छाड़ की। महिला का आरोप है कि बदमाशों ने ओवरटेक कर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाशों की हरकतें कैद हैं। पुलिस ने मामले में एक्टिवा सवार के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि मामले में एक और पहलू सामने आया है। कार चालक के खिलाफ एक्सीडेंट की शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें आरोप है कि कार चालक ने वाहन को टक्कर मारी थी। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जो छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाने वाली महिला के पति हैं।

महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने कहा, "हम मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। मौके से उपलब्ध सभी साक्ष्यों का विश्लेषण किया जाएगा। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। महिला की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और हम जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित करेंगे।" पुलिस ने सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है और सच्चाई का पता लगाने के लिए अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस घटना की निंदा करते हुए लोगों ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें