फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore news: सट्टे में नहीं हुआ फायदा तो कर लिया अपहरण,इंदौर का व्यापारी भिंड में मिला

Thu, 27 Feb 2025 03:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आरोपी ने पवन की बात भी उसकी पत्नी से कराई। इसके बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सक्रिय हुई और पवन के मोबाइल फोन से उसकी लोकेशन निकाली। पवन की पत्नी को एक अकाउंट नंबर भी अपहरण करने वालों ने दिया था।
विज्ञापन
पवन जैन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किडनैप हुए इंदौर के व्यापारी का पता पुलिस ने लगा लिया। व्यापारी और अपहरणकर्ता भिंड में मिले। आनलाइन  सट्टा गेम का पैसा नहीं देने पर अपहरण की कहानी सामने आई है। व्यापारी को पुलिस इंदौर लेकर आ रही है।

एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी पवन जैन जयपुर व्यापार के सिलसिले में गए थे,लेकिन 19 फरवरी के दिन पवन की पत्नी के पास काॅल आया। एक व्यक्ति ने तीन लाख रुपये की डिमांड की और पैसा नहीं देने पर पवन की हत्या की धमकी भी दी।

विज्ञापन



आरोपी ने पवन की बात भी उसकी पत्नी से कराई। इसके बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सक्रिय हुई और पवन के मोबाइल फोन से उसकी लोकेशन निकाली। पवन की पत्नी को एक अकाउंट नंबर भी अपहरण करने वालों ने दिया था। पुलिस ने उसकी जांच की तो वह पचोर में रहने वाले गजराज अहिरवार का निकला। पुलिस ने इसके आधार पर कडि़यां जोड़ते हुए पवन तक पहुंची।
 

सट्टे में नहीं हुआ फायदा को कर लिया अपहरण

पवन जैन पर लाखों रुपया का कर्ज है और वह आनलाइन गेम व सट्टा भी खेलता था। पवन ने आरोपी गजराज और उसके एक रिश्तेदार के तीन लाख रुपये सट्टे में लगवा दिए थे, लेकिन फायदा नहीं हुआ। आरोपी पवन से पैसा लौटाने का दबाव बना रहे थे।  नहीं देने पर दोनो ने पवन को पकड़ा और उसकी पत्नी को काॅल लगाकर पैसे मांगे। इसके बाद आरोपी पवन को भिंड की तरफ लेकर गए थे। पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने उसका पीछा कर वहां से धरदबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें