फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर के स्कूल में बम का मेल, तुरंत पहुंची पुलिस, बच्चों को बाहर निकाला

Tue, 09 Sep 2025 04:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के गोल्डन स्कूल में ईमेल के जरिए बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। प्रबंधन ने तुरंत बच्चों को घर भेजा, वहीं पुलिस और डॉग स्क्वाड ने स्कूल की सर्चिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन
स्कूल में बच्चों को बाहर निकाला। पुलिस ने जांच की। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के गोल्डन स्कूल में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्कूल को बम होने की धमकी वाला ईमेल मिला। मेल में लिखा था कि “आपके स्कूल में बम प्लांट किया गया है, जो कभी भी फट सकता है।”
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: पदभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे कलेक्टर, पत्नी के साथ खजराना मंदिर में किए दर्शन

बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया
ईमेल देखने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत एहतियात बरतते हुए क्लासेस के बीच ही बच्चों को स्कूल बस से घर भेज दिया।

रात में आया मेल, सुबह खुलासा
जोन 1 एडिश्नल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि “नयनतारा आउटलुक” नाम से रात 3 बजकर 18 मिनट पर ईमेल आया था। स्कूल प्रबंधन ने सुबह 7 बजे यह मेल देखा। इसके करीब तीन घंटे बाद, सुबह 10 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने संभाली कमान
जानकारी मिलते ही राउ पुलिस टीम डॉग स्क्वाड के साथ केंट रोड स्थित स्कूल पहुंची। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल पूरे कैंपस में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।

अभिभावकों को सूचना नहीं
पुलिस और स्कूल प्रबंधन ने अब तक अभिभावकों को आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं दी है। सर्चिंग पूरी होने तक स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें