फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: अधिकारियों के सामने ही हेड कांस्टेबल को कुचल दिया, गुंडों का खौफ पुलिस पर नजर आया

Tue, 09 Sep 2025 11:09 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के फूटी कोठी चौराहे पर देर रात चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार स्कूटर सवार युवकों ने हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल होकर आईसीयू में भर्ती हैं। 
विज्ञापन
कांस्टेबल दिनदयाल - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के फूटी कोठी चौराहे पर सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार स्कूटर पर सवार तीन युवकों ने चेकिंग के दौरान द्वारकापुरी थाने के हेड कांस्टेबल दिनदयाल उर्फ डीडी शर्मा को टक्कर मार दी। आरोपी युवक पुलिसकर्मी को कई फीट तक घसीटते हुए ले गए। हादसे में पुलिसकर्मी को सिर में गंभीर चोट और एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: पार्षद अनवर डकैत पर एक और केस दर्ज, महिला का प्लाॅट हड़पकर दूसरे को बेचा था

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के आदेश पर शहर में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार रात करीब 10 बजे फूटी कोठी चौराहे पर द्वारकापुरी थाने की टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान जोन-4 के डीसीपी आनंद कल्याडगी, एडीशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल और एसीपी अन्नपूर्णा शिवेन्द्र जोशी भी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन


रोकने पर की बदतमीजी, फिर मारी टक्कर
रात करीब 1 बजे सात्विक (पुत्र नीतेश अग्रवाल, निवासी आराधना नगर), कार्तिक (पुत्र धर्मेन्द्र कुशवाह, निवासी हुजूरगंज) और सजल (पुत्र मुकेश शाह, निवासी शिक्षक नगर) स्कूटर पर तेज रफ्तार से आए। सिपाही नितेश बघेल ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने अपशब्द कहे और स्कूटर भगाने लगे। हेड कांस्टेबल शर्मा ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवकों ने टक्कर मार दी और उन्हें घसीटते हुए ले गए। तीनों युवक भी स्कूटर से गिर पड़े और पुलिस ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।
विज्ञापन


आईसीयू में भर्ती, युवकों पर मामला दर्ज
घायल पुलिसकर्मी को तुरंत पुलिस वाहन से यूनिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर स्कूटर जब्त कर लिया है। उनके खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मंगलवार सुबह तक वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल में मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें