फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 10 रुपये में हेलमेट किराए पर देने वाले ब्लॉगर पर पुलिस की कार्रवाई, सोशल मीडिया पर बवाल

Sun, 03 Aug 2025 09:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: एक सोशल मीडिया ब्लॉगर को 10 रुपये में हेलमेट किराए पर देने और उसका वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने थाने बुलाकर बाउंड ओवर की कार्रवाई की है। ब्लॉगर रोहित रणजीत हनुमान मंदिर के पास लोगों को हेलमेट किराए पर दे रहा था। 
विज्ञापन
रोहित मोदी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने एक सोशल मीडिया ब्लॉगर रोहित मोदी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। रोहित रविवार को रणजीत हनुमान मंदिर के पास हाथ में पोस्टर लेकर खड़ा था, जिसमें लिखा था कि वह 10 रुपए में हेलमेट किराए पर दे रहा है। इस दौरान उसने कई लोगों को किराए पर हेलमेट देकर उनसे पैसे भी लिए और इस पूरी गतिविधि का वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: इंदौर में सोमवार से सरकारी कर्मचारियों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य

पुलिस ने दी समझाइश, की बाउंड ओवर की कार्रवाई
जैसे ही इस मामले की जानकारी स्थानीय लोगों के माध्यम से पुलिस को मिली, द्वारकापुरी थाना प्रभारी सुशील पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे। रोहित को थाने लाया गया और उसे समझाइश दी गई। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ बाउंड ओवर की कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि यह कदम कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना और सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति गतिविधि चलाने के कारण उठाया गया है।
विज्ञापन


तेजाजी नगर और पालदा में भी वायरल हुआ था ऐसा ही वीडियो
यह पहली बार नहीं है जब इंदौर में इस तरह की घटना सामने आई हो। पहले तेजाजी नगर और पालदा इलाके के एक पेट्रोल पंप के बाहर भी कुछ युवक इसी तरह से 10 रुपए में हेलमेट किराए पर देते नजर आए थे। उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें लोग बिना हेलमेट के चालान से बचने के लिए पंप के पास से किराए पर हेलमेट लेते दिखे।
विज्ञापन


प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
तेजाजी नगर और पालदा की घटना के वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस या प्रशासन की ओर से किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई थी लेकिन रोहित के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या प्रशासन की प्राथमिकता सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वालों तक ही सीमित है? ऐसे मामलों में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की मांग अब तेज हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें