फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में 12 करोड़ की लागत से बनेगा बाणेश्वरी लोक, इंदौर विकास प्राधिकरण करेगा निर्माण

Sat, 02 May 2026 09:22 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के प्राचीन बाणेश्वरी कुंड को धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से विकसित कर बाणेश्वरी लोक के रूप में नया स्वरूप दिया जा रहा है। दो वर्षों में पूर्ण होने वाली यह परियोजना शहर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को सहेजेगी।
विज्ञापन
बाणेश्वरी लोक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के प्राचीन बाणेश्वरी कुंड को अब बाणेश्वरी लोक के रूप में विकसित किया जाएगा। दो साल में इसका निर्माण पूरा होगा, ताकि सिंहस्थ से पहले उज्जैन जाने वाले भक्त भी इस लोक को देखने आ सकें। इसे धार्मिक पर्यटन के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। पहले इस लोक का भूमिपूजन मुख्यमंत्री मोहन यादव के हाथों होता था, लेकिन शुक्रवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसका भूमिपूजन कर काम शुरू कराया।

श्रद्धालुओं के बैठने और शांति के पल बिताने के लिए विस्तृत हरे-भरे बगीचे और सुंदर रास्ते तैयार किए जाएंगे। आगंतुकों की सुविधा के लिए पर्याप्त पार्किंग क्षेत्र के साथ ही ऐतिहासिक बाणेश्वर कुंड का सौंदर्यीकरण और जल संरक्षण के इंतजाम किए जाएंगे।

विज्ञापन



हर साल कुंड में छठ पूजा की जाती है। उसके हिसाब से भी कुंड में निर्माण किए जाएंगे। बाणेश्वरी लोक के लिए एक बड़ा गेट बनाया जाएगा। इसके अलावा मंदिरों को भी संवारा जाएगा। दस एकड़ में फैले इस कुंड को इंदौर विकास प्राधिकरण तैयार कर रहा है।
 

भूमिपूजन के मौके पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि शहर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को यह कुंड नई पहचान देगा और धार्मिक पर्यटन गतिविधियों को इससे बढ़ावा मिलेगा। सिंहस्थ मेला शुरू होने से पहले इसे बना लिया जाएगा।

विज्ञापन


काफी लोग इंदौर से होकर उज्जैन जाते हैं। वे भी इस लोक को देखने आ सकते हैं। इस कुंड का निर्माण दो चरणों में होगा। लोक में हरियाली का भी काफी ध्यान रखा जाएगा, जो पुराने पेड़ हैं, उन्हें निर्माण कार्य के कारण हटाया नहीं जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें