इंदौर के नेहरू स्टेडियम में बजरंग दल का विशाल शौर्य संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मालवा प्रांत के हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में प्रज्ञानंद महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि आसुरी ताकतों को पाकिस्तान, बांग्लादेश या अरब भेजने की आवश्यकता नहीं है, इनकी सही जगह जहन्नुम है और इन्हें समय पर वहीं भेजा जाएगा। उन्होंने वर्तमान सरकार को सनातनी सरकार बताया और कहा कि पहले की सरकारें मदरसे चलाने वाली थीं, जबकि अब देश में एक सही दिशा में काम हो रहा है।
हिंदू समाज को अपनी सुरक्षा के लिए कदम उठाने की जरूरत
गौ रक्षा और हिंदू समाज की एकता पर जोर
कार्यक्रम की तैयारी और आयोजन
इस शौर्य संगम कार्यक्रम की तैयारी पिछले तीन महीनों में की गई थी, जिसमें हजारों बैठकें आयोजित की गई थीं। आयोजन स्थल पर तीन दिनों से तैयारियां चल रही थीं। इस अवसर पर पारंपरिक खेलों जैसे कबड्डी, मलखंभ सहित अन्य खेलों का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रांत के सभी विभागों और खंड-प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। बजरंग दल के इस आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे और प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज उपस्थित थे। कार्यक्रम में शौर्य संचलन के माध्यम से कार्यकर्ता आयोजन स्थल तक पहुंचे, और उज्जैन में 35 हजार लोगों का एकत्रीकरण हुआ था।