फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बजरंग दल का थाने पर प्रदर्शन, युवती के लापता होने के बाद मचा हंगामा

Mon, 31 Mar 2025 10:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने द्वारकापुरी थाना पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का कारण 19 साल की युवती का लापता होना था, जिसके परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
थाने के सामने प्रदर्शन करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के द्वारकापुरी थाने पर सोमवार शाम को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 19 साल की एक युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। युवती का परिवार कई दिनों से परेशान था और पुलिस के पास कोई स्पष्ट जानकारी नहीं थी। इस पर बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और लापता युवती को शीघ्र खोजने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर पुलिस पर आरोप लगाया कि वह उचित कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन


Indore News: इंदौर में कुत्तों का आतंक, रोज 1000 से अधिक लोगों को काट रहे, अस्पतालों में लगी लाइनें

लापता युवती के मामले में पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि एक विशेष वर्ग का युवक युवती को लेकर गायब है और पुलिस ने इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की। तन्नू शर्मा, पप्पू कोचले, राजेश राठौर जैसे प्रमुख कार्यकर्ता थाने पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन से इस मामले में तेजी से कदम उठाने की अपील की। तन्नू शर्मा ने यह भी कहा कि युवती विश्वकर्मा समाज से है और उसका परिवार कई दिनों से थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि युवती को जल्द ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन


युवती की लोकेशन कर्नाटक में मिली
युवती के लापता होने के बाद उसके परिवार ने एक विशेष वर्ग के युवक पर संदेह जताया था। इसके बाद पुलिस ने युवती की मोबाइल लोकेशन ट्रैक की और एक दिन पहले उसकी लोकेशन कर्नाटक में मिली। इस सूचना के बाद पुलिस की एक टीम कर्नाटका के लिए रवाना हो गई थी ताकि युवती का पता लगाया जा सके और उसे वापस लाया जा सके।
विज्ञापन


वीडियो बना रहे युवकों की पिटाई
प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता फूटी कोठी चौराहे पर एकत्र हो रहे थे, इसी बीच दो बाइक सवार युवक वहां आए और प्रदर्शन का वीडियो बनाने लगे। यह देख कार्यकर्ताओं ने उन युवकों की पिटाई कर दी। हालांकि, इस मामले में किसी ने भी कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। पुलिस ने इस घटनाक्रम में हस्तक्षेप करते हुए युवकों को सुरक्षा प्रदान की और उन्हें बचाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें