फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर को 20 इंच बारिश की जरूरत, मानसून सीजन के 45 दिन बचे

Mon, 17 Aug 2026 06:25 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: अगस्त का आधा महीना बीतने के बावजूद इंदौर में 2 इंच बारिश भी नहीं हुई है और अब भी 20 इंच से अधिक पानी की दरकार है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहे नए सिस्टम से इंदौर को अच्छी बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन
इंदौर में बादल छाए हुए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगस्त का महीना आधे से ज्यादा बीत चुका है, लेकिन इंदौर में 2 इंच भी बारिश नहीं दर्ज की गई है। पिछले 10 दिन शहर में लगातार बादल छाए रहे, लेकिन बारिश बहुत कम हुई। अब मानसून सीजन के केवल 45 दिन यानी 1.5 महीने शेष बचे हैं, जिनमें अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। शहर को औसत कोटा पूरा करने के लिए अभी 20 इंच से अधिक बारिश की आवश्यकता है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले कुछ दिनों में तेज बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना जताई है। इस मानसून सीजन में इंदौर में अब तक कुल 18 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से शहर के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है, लेकिन अगस्त महीने में अब तक किसी भी एक दिन 0.5 इंच से अधिक बारिश दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बढ़ाएगा बारिश
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया मौसम सिस्टम राज्य में बारिश की गतिविधियों को बढ़ाएगा। यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल और झारखंड के क्षेत्रों की तरफ बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से मानसून ट्रफ रेखा के निरंतर सक्रिय रहने की संभावना बनी हुई है। इस मौसमी बदलाव के चलते मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक वर्षा का दौर जारी रह सकता है। राज्य के पूर्वी क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया गया है, जबकि इसका प्रभाव इंदौर सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी देखने को मिल सकता है।

अगस्त महीने में 28 इंच बारिश का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
इंदौर के वर्षा इतिहास पर नजर डालें तो अगस्त महीने में सबसे अधिक 28 इंच बारिश का रिकॉर्ड वर्ष 1944 में दर्ज किया गया था। वहीं, 24 घंटे की अवधि में सबसे ज्यादा बारिश का ऑल टाइम रिकॉर्ड 22 अगस्त 2020 का है, जब शहर में 10.5 इंच पानी बरसा था। इसके अलावा पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार 2 बार अगस्त के दौरान 17 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। सामान्य तौर पर इंदौर में अगस्त के पूरे महीने में औसतन 10 से 11 इंच बारिश होती है और लगभग 12 से 13 दिन पानी बरसता है।
विज्ञापन


मानसून के 1.5 महीने शेष, औसत पार कर सकता है आंकड़ा
मानसून सीजन समाप्त होने में अभी लगभग 1.5 महीने यानी 45 दिन शेष हैं। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि यदि मौसमी सिस्टम इसी तरह लगातार सक्रिय रहे तो आने वाले दिनों में इंदौर में अच्छी और जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है। इससे न केवल इस सीजन की कुल बारिश का आंकड़ा सामान्य औसत तक पहुंच जाएगा, बल्कि वर्षा का कुल स्तर सामान्य से ऊपर जाने की मजबूत संभावना भी बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें