फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asha Bhosle Tribute: एमपी से था आशा भोसले का गहरा रिश्ता, इंदौर की नमकीन और सीहोर का शरबती गेहूं था बेहद पंसद

Sun, 12 Apr 2026 02:31 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मशहूर गायिका आशा भोसले का मुंबई में निधन हो गया। इंदौर से उनका गहरा और भावनात्मक नाता रहा है। हालांकि उनका जन्म इंदौर में नहीं हुआ था, लेकिन उनके बचपन का एक लंबा समय शहर के मुराई मोहल्ला क्षेत्र में बीता।
विज्ञापन
आशा भोसले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ख्यात गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई में निधन हो गया। अपनी बड़ी बहन लता की तरह उनकी जन्मस्थली तो इंदौर नहीं रही, लेकिन उनके बचपन की यादें इंदौर से जुड़ी थीं। उनका बचपन छावनी के मुराई मोहल्ला में गुजरा। वे अक्सर इंदौर आती रहती थीं। मंगेशकर परिवार के रिश्तेदार इंदौर में रहते थे। उनका कहना है कि दोनों का स्वभाव बिल्कुल विपरीत था। आशा का मजाकिया अंदाज रहता था और लता जी शांत स्वभाव की थीं।

विज्ञापन


सीहोर के शरबती गेहूं की रोटी पसंद थी
इंदौर निवासी रिश्तेदार मनोज बिनीवाले बताते हैं कि जब भी मुंबई में हम आशाजी के यहां जाते थे तो इंदौर का नमकीन ले जाना नहीं भूलते। उन्हें सीहोर के शरबती गेहूं की रोटियां अच्छी लगती थीं। इंदौर से गेहूं की बोरियां मैं खुद कई बार पहुंचाने जाता था।

पढ़ें: एफआईआर के बाद समझौते पर हाईकोर्ट सख्त, उद्योगपति महेश केमतानी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना
विज्ञापन


17 साल पहले इंदौर आई थीं
आशा 17 साल पहले एक कार्यक्रम के सिलसिले में इंदौर आई थीं। तब वे सयाजी होटल में रुकी थीं। उन्होंने इंदौर निवासी रिश्तेदारों को फोन किया और घर का खाना खाने की इच्छा जताई। मनोज बताते हैं कि हम उनके लिए घर से खाना तैयार कर टिफिन में ले गए। बचपन में वे सराफा चौपाटी भी जाती थीं। वे खाने की शौकीन तो थीं, उन्हें नए-नए व्यंजन बनाना भी खूब पसंद था। आपको बता दें कि आशा के पिता दीनानाथ मंगेशकर की नाटक कंपनी थी। वह उनके साथ इंदौर आए थे और एक साल इंदौर में रुके थे। उस दौरान लता जी का जन्म इंदौर में हुआ था।
विज्ञापन


सीएम मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि
सीएम यादव ने उन्हें याद करते हुए कहा कि देश की प्रख्यात गायिका आशा भोसले जी के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। उनका जाना संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। आशा ताई का मध्य प्रदेश से बेहद आत्मीय संबंध रहा है। राज्य सरकार ने भी उन्हें प्रतिष्ठित लता मंगेशकर सम्मान से नवाज़ा था।अपने सुरों की साधना के माध्यम से उन्होंने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई। उनके मधुर गीत और अमर आवाज़ आने वाली पीढ़ियों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार और उनके असंख्य प्रशंसकों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें